लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर फिर किया हमला, कहा, "चीन ने छीनी है भारत की जमीन"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 30, 2023 09:38 IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला करते हुए चीन द्वारा लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर "अतिक्रमण" के अपने दावे को दोहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला किया हैराहुल गांधी ने चीन द्वारा लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर "आक्रमण" करने के अपने दावे को फिर दोहरायाउन्होंने कहा कि पीएम मोदी झूठ बोलते हैं कि चीन ने भारत की एक इंच भी जमीन कब्जे में नहीं ली है

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को चीन द्वारा लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर "आक्रमण" करने के अपने दावे को दोहराया। उन्होंने चीन द्वारा नये नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन को अपने क्षेत्र का हिस्सा बताने को बेहद ''गंभीर मुद्दा'' करार दिया है।

दिल्ली हवाईअड्डे पर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''मैं यह कई वर्षों से कह रहा हूं। मैं अभी-अभी लद्दाख से लौटा हूं, प्रधानमंत्री ने क्या कहा था कि चीन ने भारत की एक इंच भी जमीन पर कब्ज़ा नहीं किया है, यह पूरी तरह से झूठ है।''

इसके साथ राहुल गांधी ने इस बात का भी दावा किया कि लद्दाख के सभी लोग जानते हैं कि चीन ने भारतीय जमीन पर "घुसपैठ" की है।

चीन द्वारा अपने नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई को दिखाने पर राहुल गांधी ने कहा, ''चीन के नक्शे का सवाल बहुत ही गंभीर है और यह भी सच है कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर कुछ तो बोलना चाहिए।"

राहुल गांधी ने यह बात उस वक्त कही, जब वे कांग्रेस शासित कर्नाटक के मैसूर जा रहे थे। वहां पर वो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राज्य सरकार की गृह लक्ष्मी योजना के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह योजना के लिए मैसूरु में एक सार्वजनिक समारोह का आयोजन हो रहा है, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इसकी शुरूआत करेंगे।

कांग्रेस इस योजना के तहत अपने चुनाव अभियान के दौरान कर्नाटक की जनता से किए गए पांच चुनावी वादों में से एक को निभाने जा रही है। जिसके तहत राज्य सरकार बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 2,000 रुपये मासिक सहायता प्रदान करेगी।

जहां तक चीन विवाद का सवाल है तो बीते सोमवार को चीन ने साल 2023 के अपने आधिकारिक "नक्शे" को जारी किया, जिसमें उसने भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन क्षेत्र को अपने क्षेत्र में दिखाया है।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस महीने की शुरुआत में अपने लद्दाख दौरे के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी झूठा दावा कर रहे हैं कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने भारत की एक इंच भी जमीन नहीं ली है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इस कथित दावे के उलट लद्दाख के स्थानीय लोगों का कहना  है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की और उन पर कब्जा कर लिया है, जो बेहद चिंताजनक है।

राहुल गांधी ने कहा, "लद्दाख के लोग चिंतित हैं कि चीन हमारी जमीन ले रहा है। चीनी सैनिकों ने उनकी चरागाह जमीन छीन ली है। जबकि पीएम मोदी कहते हैं कि एक इंच भी जमीन नहीं ली गई। यह सच नहीं है, लद्दाख में आप किसी से भी पूछ सकते हैं।"

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीचीनभारतलद्दाखBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल