लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: भाजपा के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे राहुल द्रविड़, अफवाहों पर पूर्व क्रिकेटर ने लगाया विराम

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 10, 2022 17:01 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन अफवाहों पर विराम लगाया है, जिसमें दावा किया गया कि वो इस हफ्ते के अंत में हिमाचल प्रदेश में भाजपा के युवा मोर्चा या युवा विंग की बैठक में भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रिपोर्ट को गलत बताया है।रिपोर्ट में कहा गया था कि द्रविड़ 12 से 15 मई 2022 तक हिमाचल प्रदेश में एक बैठक में भाग लेने वाले हैं।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को उन खबरों का दृढ़ता से खंडन किया, जिसमें दावा किया गया कि वो इस हफ्ते के अंत में हिमाचल प्रदेश में भाजपा के युवा मोर्चा या युवा विंग की बैठक में भाग लेंगे। द्रविड़ ने कहा कि रिपोर्ट 'गलत' है। 

द्रविड़ ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "मीडिया के एक वर्ग ने बताया है कि मैं 12 से 15 मई 2022 तक हिमाचल प्रदेश में एक बैठक में भाग लूंगा। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि उक्त रिपोर्ट गलत है।"

इससे पहले हिमाचल के धर्मशाला के भाजपा विधायक विशाल नाहेरिया ने दावा किया कि राहुल द्रविड़ 12 मई से 15 मई के बीच भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में भाग लेंगे। नाहेरिया ने एएनआई से कहा था कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले द्रविड़ की भागीदारी युवाओं को एक संदेश देगी कि वे न केवल राजनीति में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकते हैं। 

उन्होंने कहा, "भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति धर्मशाला में 12 से 15 मई तक होगी। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व और हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व शामिल होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री भी सत्र में शामिल होंगे।"

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी इस साल की शुरुआत में हुए उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में प्रचंड जीत का फायदा उठाना चाहती है। मालूम हो, साल 2017 में भाजपा ने 68 में से 44 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस (तब सत्ता में) ने 21 सीटों पर कब्जा जमाया था। 

टॅग्स :राहुल द्रविड़BJPहिमाचल प्रदेशभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार