लाइव न्यूज़ :

राहुल ने शाह को ‘मर्डर एक्यूस्ड’ कहा, भाजपा प्रमुख ने उनके ‘कानूनी ज्ञान’ पर उठाए सवाल

By भाषा | Updated: April 23, 2019 23:39 IST

साल 2014 में एक विशेष अदालत ने सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति कथित फर्जी मुठभेड़ मामलों में शाह को बरी कर दिया था। अदालत ने कहा था कि उनके खिलाफ ‘‘कोई मामला’’ नहीं बनता और उन्हें ‘‘राजनीतिक वजहों’’ से फंसाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अमित शाह पर करारा प्रहार करते हुए उन्हें ‘‘मर्डर एक्यूज्ड’’ कहाभाजपा अध्यक्ष ने इसे सिरे से खारिज करते हुए उनके (राहुल के) ‘‘कानूनी ज्ञान’’ पर सवाल उठाए।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अमित शाह पर करारा प्रहार करते हुए उन्हें ‘‘मर्डर एक्यूज्ड’’ कहा, वहीं भाजपा अध्यक्ष ने इसे सिरे से खारिज करते हुए उनके (राहुल के) ‘‘कानूनी ज्ञान’’ पर सवाल उठाए। मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देते हुए जनता से वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राफेल लड़ाकू विमान का निर्माण भारत में किया जायेगा।

भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा, ‘‘मर्डर एक्यूज्ड भाजपा प्रमुख अमित शाह। वाह, क्या शान है!’’ गांधी की इस टिप्पणी पर शाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘‘चलो मैं आपको फैसले का सार बताता हूं। मुझ पर झूठा मामला लगाया गया और अदालत ने पहले ही आदेश पारित कर दिया है कि यह राजनीति से प्रेरित आरोप थे और कोई सबूत नहीं थे। मैं राहुल गांधी के कानूनी ज्ञान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।’’

गौरतलब है कि साल 2014 में एक विशेष अदालत ने सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति कथित फर्जी मुठभेड़ मामलों में शाह को बरी कर दिया था। अदालत ने कहा था कि उनके खिलाफ ‘‘कोई मामला’’ नहीं बनता और उन्हें ‘‘राजनीतिक वजहों’’ से फंसाया गया था। राहुल गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सीहोरा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधि शाखा के अध्यक्ष विवेक तन्खा उम्मीदवार हैं। राहुल ने इस नारे की पृष्ठभूमि में जाते हुए कहा, ‘‘ये जो नारा चला है। ये जो नारा बड़ा प्यारा है। चौकीदार….’’ जनता आवाज देती है ‘‘… चोर है’’ .... मै छत्तीसगढ़ में डेढ़ साल पहले भाषण कर रहा था। वहां कोने में दो-तीन लड़के खडे मेरा भाषण सुन रहे थे। मैंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अपने आपको चौकीदार बोला है और उन लड़कों ने एक दम कहा ‘‘चौकीदार…’’ आगे आमसभा में जनता ने आवाज दी ‘‘…. चोर है।’’

उन्होने कहा कि वहां से यह नारा चालू हुआ । छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने यह नारा दिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ‘मर्डर एक्यूज्ड’’ कहते हुए राहुल ने कहा, ‘‘जय शाह :अमित शाह के पुत्र: ने 50 हजार रुपये के तीन माह में 80 करोड़ रुपये बना दिये और प्रधानमंत्री युवाओं से कहते हैं कि पकोड़ा बनाओ। उन्होंने सवाल किया, ‘‘…हमारे युवा राफेल क्यों नहीं बना सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप याद रखिये। मैं कह रहा हूं यहां से। राफेल हवाई जहाज को हिन्दुस्तान का युवा बनायेगा। राफेल हवाई जहाज के कांट्रेक्ट का फायदा हिन्दुस्तान को मिलेगा, फ्रांस को नहीं मिलेगा। कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी।’’

कांग्रेस प्रमुख ने मोदी को भ्रष्टाचार और राफेल मामले पर देश में कहीं भी बहस की चुनौती देते हुए दावा किया कि यदि राफेल जेट विमान भारत में बनाया जाता तो जबलपुर, जहां आयुध सामग्री बनाने का कारखाना है, को फायदा होता और यहां के एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलता। राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर राफेल सौदे की जांच का वादा किया।

उन्होंने साथ ही कहा कि नोटबंदी और जीएसटी को गलत ढंग से लागू करने के कारण लोगों की क्रय शक्ति में कमी आई है जिसके कारण छोटे और मध्यम व्यवसाय बंद हो गये या लोगों की नौकरियों में कटौती हो गयी। शहडोल में आमसभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ एक चौकीदार के कारण सभी चौकीदारों का अनादर हुआ है लेकिन सब चौकीदार चोर नहीं हैं। नरेन्द्र मोदी ने गरीबों को लूटकर भारत से पैसा लेकर विदेश भागे नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे करोड़पतियों की सहायता की।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों के कृषि कर्ज माफ करने का वादा पूरा करने का उल्लेख करते हुए कहा कि हम अपने वादे पर कायम रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन प्रदेशों में आधे किसानों के कृषि रिण माफ हो गये हैं और शेष बचे किसानों के रिण आम चुनाव के बाद माफ हो जायेगें।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी