लाइव न्यूज़ :

मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती, ट्वीट कर कहा- दुआ करें जल्द इस बीमारी को हरा दूं

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 11, 2020 09:08 IST

Rahat Indori covid-19 positive: राहत इंदौरी मशहूर शायर और कवि हैं। राहत इंदौरी ने बॉलीवुड के लिए भी कई गाने लिखे हैं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 70 वर्षीय राहत इंदौरी को डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे राहत इंदौरी ने ट्वीट कर लिखा है कि उनके तबीयत की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को दी जाएगी। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इंदौर कोरोना का हॉटस्पॉट भी है।

इंदौर: मशहूर शायर और कवि राहत इंदौरी (Rahat Indori covid-19 positive) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इलाज के लिए 70 वर्षीय राहत इंदौरी इंदौर के कोविड-19  अस्पताल ऑरबिंदो में भर्ती हैं। डॉक्टरों की सलाह पर राहत इंदौरी को अस्पताल में एडमिट किया गया है। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा राहत इंदौरी ने खुद ही दी है। राहत इंदौरी ने सोशल मीडिया पर लिखा है, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।

राहत इंदौरी ने सोशल मीडिय पर कहा, कोविड-19 के शुरुआती लक्षण दिखाने देने के बाद कल मैंने कोरोना टेस्ट करवाया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरबिंदो अस्पताल में एडमिट हूं। दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के दूसरे लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।

 बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इंदौर कोरोना का हॉटस्पॉट भी है। वहीं देश भर में पिछले एक हफ्ते से कोरोना के मामले हर दिन  60 हजार से ज्यादा आ रहे हैं। सोमवार को भी देश में 62,064 नए मामले सामने आए थे। भारत में फिलहाल कोरोना के कुल मामले 22 लाख के पार हैं।  वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 15.35 लाख से अधिक हो गई है। 40 हजार से अधीक लोगों की मौत हो गई है। 

टॅग्स :राहत इंदौरीइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए