लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव से पहले लालू की पार्टी RJD को बड़ा झटका, रघुवंश प्रसाद ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 10, 2020 13:38 IST

रघुवंश प्रसाद आरजेडी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। रघुवंश प्रसाद पिछले कुछ दिनों से वैशाली के पूर्व एलजेपी सांसद रामा सिंह के आरजेडी में आने से नाराज थे।

Open in App
ठळक मुद्देरघुवंश प्रसाद सिंह लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल कराने की तेजस्वी यादव की कोशिशों से खफा थे। रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है।कुछ दिनों पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। रघुवंश प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से इस्तीफा दे दिया है। रघुवंश प्रसाद इस वक्त इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं, एम्स से ही उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के नाम पत्र लिखकर इस्तीफा देने की घोषणा की है। रघुवंश प्रसाद पिछले कुछ दिनों से लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद रामा सिंह के आरजेडी में आने से नाराज थे। 

वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। रघुवंश प्रसाद को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 

एम्स के डॉक्टरों ने कहा है कि फिलहाल रघुवंश प्रसाद के चेकअप किए जा रहे हैं। हालांकि उनकी हालत अभी स्थिर है। 

कुछ दिनों पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। पटना एम्स से इलाज के बाद वो हालांकि वह ठीक होकर घर वापस आ गए थे। लेकिन उम्र की वजह से उनका शरीर काफी कमजोर हो चुका है। 

रघुवंश प्रसाद ने इस बात से नाराज होकर छोड़ी RJD पार्टी

आरजेडी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के पार्टी छोड़ने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। रघुवंश प्रसाद सिंह लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल कराने की तेजस्वी यादव की कोशिशों से खफा थे। 

वहीं रामा सिंह ने भी रघुवंश प्रसाद सिंह पर निशाना साधते हुए पिछले महीने कहा था कि रघुवंश प्रसाद सिंह उनसे 1990 से लोकसभा से लेकर विधानसभा तक चुनाव में हारते रहे हैं। उनसे कोई व्‍यक्तिगत समस्‍या नहीं है। साथ ही यी भी कहा कि अगर रघुवंश प्रसाद सिंह राजद छोड़ते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

तेज प्रताप ने रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर दिया था विवादित बयान

तेज प्रताप यादव ने रघुवंश सिंह को लेकर बयान देते हुए कहा था कि रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे लोग के जाने से राजद की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। तेज प्रताप ने कहा था कि अगर एक लोटा पानी निकल जाएगा तो उससे समुद्र को कोई फर्क नहीं पड़ता है। तेज प्रताप के इस बयान के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह के समर्थकों में भारी नाराजगी थी। 

 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०लालू प्रसाद यादवआरजेडीराष्ट्रीय जनता दलबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?