लाइव न्यूज़ :

रघु राय ने जीता विलियम क्लेन फोटोग्राफी पुरस्कार, पहले विजेता बने, 1,20,000 यूरो की पुरस्कार राशि मिलेगी

By भाषा | Updated: September 16, 2019 17:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देइसमें फोटोग्राफर को उनके पूरे करियर व फोटोग्राफी के प्रति उनकी लगन को देखते हुए सम्मानित किया जाता है।बांग्लादेश युद्ध में उनके काम के लिए उन्हें वर्ष 1972 में पदमश्री पुरस्कार दिया गया।

जानेमाने भारतीय फोटोग्राफर रघु राय को ऐकेडेमी डि बू-आर्ट्स के फोटोग्राफी पुरस्कार-विलियम क्लेन के पहले विजेता के रूप में चुना गया है।

पुरस्कार की शुरुआत इसी वर्ष से, अमेरिका में जन्मे फ्रांसीसी फोटोग्राफर तथा फिल्मकार विलियम क्लेन के सम्मान में की गयी है। क्लेन को फोटोग्राफी की अनोखी तकनीकों के लिए जाना जाता है। संस्था ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘ऐकेडेमी डि बू आर्ट्स के फोटोग्राफी अवॉर्ड-विलियम क्लेन के लिए जूरी ने वर्ष 2019 के पुरस्कार के लिए फोटोग्राफर रघु राय को चुना है।’’

इसमें फोटोग्राफर को उनके पूरे करियर व फोटोग्राफी के प्रति उनकी लगन को देखते हुए सम्मानित किया जाता है। इसके लिए किसी भी राष्ट्रीयता और उम्र के एक फोटोग्राफर को चुना जाता है। यह पुरस्कार हर दो साल में एक बार दिया जाएगा जिसमें 1,20,000 यूरो की पुरस्कार राशि होगी।

एक साल यह तो अगले साल मार्क लैडराइट डे लैशारियेर पुरस्कार दिया जाएगा। राय ने 1965 में संयोगवश फोटोग्राफी शुरू की थी और सालभर बाद ही वह द स्टेट्समैन में चीफ फोटोग्राफर बन गए। बांग्लादेश युद्ध में उनके काम के लिए उन्हें वर्ष 1972 में पदमश्री पुरस्कार दिया गया।

यह पहली बार था जब किसी फोटोग्राफर को यह पुरस्कार दिया गया। उन्हें 1992 में नेशनल जियोग्राफिक पर प्रसारित उनकी स्टोरी ‘ह्यूमन मैनेजमेंट ऑफ वाइल्ड लाइफ इन इंडिया’ के लिए अमेरिका में ‘फोटोग्राफर ऑफ द ईयर ’ का पुरस्कार दिया गया।

भारत सरकार ने 2016 में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी दिया। राय को विलियम क्लेन फोटोग्राफी पुरस्कार 30 अक्टूबर को फ्रांस में दिया जाएगा। 

टॅग्स :भारत सरकारफ़्रांसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण