लाइव न्यूज़ :

Raghopur seat Bihar elections: राघोपुर से तीसरी बार चुनावी मैदान में तेजस्वी यादव, राजद विधायक के सामने कौन होगा एनडीए प्रत्याशी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2025 16:06 IST

Raghopur seat Bihar elections:पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी की बड़ी बहन मीसा भारती भी मौजूद रहीं। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराघोपुर से उनके सामने एनडीए के उम्मीदवार की अभी तक घोषणा नहीं हुई है। हाजीपुर के अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन भरने पहुंचे थे।वैशाली जिले के तेजस्वी यादव के साथ दो और प्रत्याशी को टिकट मिला है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी नामांकन की प्रक्रिया के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने हाई प्रोफाइल सीट राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पूरे समाहरणालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी की बड़ी बहन मीसा भारती भी मौजूद रहीं। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई थी।

बता दें कि राघोपुर से उनके सामने एनडीए के उम्मीदवार की अभी तक घोषणा नहीं हुई है। पिछली बार यानी 2020 में तेजस्वी यादव के सामने सतीश यादव थे। जिसे तेजस्वी यादव ने 2020 में चुनाव हार दिया था। तेजस्वी यादव बुधवार को अपने साथ हाजीपुर के राजद प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया हाजीपुर के अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन भरने पहुंचे थे।

राजद के द्वारा वैशाली जिले के तेजस्वी यादव के साथ दो और प्रत्याशी को टिकट मिला है, जिसमें लालू परिवार के खास माने जाने वाले महुआ विधायक मुकेश रोशन को भी टिकट मिला है। तेजस्वी यादव के नामांकन को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

समर्थकों की भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने समाहरणालय परिसर के आसपास नो व्हीकल जोन घोषित किया था। जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया। बता दें कि राघोपुर सीट राजद का पारंपरिक गढ़ रही है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी विधायक रह चुके हैं।

तेजस्वी यादव अब तीसरी बार इसी सीट से चुनावी मैदान में हैं। हाजीपुर का पूरा इलाका बुधवार को चुनावी माहौल में डूबा रहा और सभी की नजरें अब राघोपुर की इस हॉट सीट पर टिकी हैं, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

टॅग्स :बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवमीसा भारतीराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले