लाइव न्यूज़ :

Raghopur Assembly Seat: तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर?, पार्टी कार्यालय में दे रहे आवेदन

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2025 16:10 IST

Raghopur Assembly Seat: वर्तमान में शराबबंदी एक दिखावा बनकर रह गई है और इस कानून से गरीबों का शोषण हो रहा है, जबकि अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतिम फैसला पार्टी ही करेगी और निर्णय के अनुसार आगे बढ़ेंगे।एक घंटे के अंदर शराबबंदी कानून को खत्म कर दिया जाएगा।राघोपुर विधानसभा सीट राजद का गढ़ माना जाता है।

Raghopur Assembly Seat: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ऐलान करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देती है तो वे राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि राघोपुर से ही तेजस्वी यादव चुनाव जीतते हैं। मोतिहारी में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी में जो भी चुनाव लड़ना चाहता है, वह पार्टी कार्यालय में आवेदन दे रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रक्रिया के तहत उनके लिए राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने का आवेदन दिया गया है। अब इस पर अंतिम फैसला पार्टी ही करेगी और वह पार्टी के निर्णय के अनुसार आगे बढ़ेंगे।

प्रशांत किशोर ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो एक घंटे के अंदर शराबबंदी कानून को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में शराबबंदी एक दिखावा बनकर रह गई है और इस कानून से गरीबों का शोषण हो रहा है, जबकि अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में राघोपुर विधानसभा सीट राजद का गढ़ माना जाता है। यह सीट वर्तमान में तेजस्वी यादव के पास है, जो राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी हैं। अगर प्रशांत किशोर इस सीट से चुनाव लड़ते हैं तो यह मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है। अब देखना होगा कि प्रशांत किशोर सही में राघोपुर से चुनाव लड़ते हैं या फिर सियासी चर्चा में रहने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाचुनाव आयोगविधानसभा चुनावतेजस्वी यादवप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस