लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर छाए रहने को लेकर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा से कही ये बात, वीडियो वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 25, 2023 12:27 IST

आम आदमी पार्टी के युवा सदस्य राघव चड्ढा के सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने का प्रभाव शुक्रवार राज्यसभा में दिखा और सभापति जगदीप धनखड़ ने उनके नाम का उल्लेख मुस्कुराते हुए किया और कहा कि सोशल मीडिया में आज उनकी काफी चर्चा है।

Open in App
ठळक मुद्देराघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को हाल ही में कुछ घंटों में दो बार एक साथ देखा गयाउन दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किए जा रहे हैंइस बारे में ना तो चड्ढा और ना ही चोपड़ा की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण आया है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा के बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ डेटिंग की अटकलों के बीच राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राघव चड्ढा के सोशल मीडिया पर छाए रहने पर टिप्पणी की। ऐसे में धनखड़ का चड्ढा पर की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, "आप पहले ही सोशल मीडिया में काफी जगह घेर चुके हैं। आज आपको चुप रहना चाहिए।" वीडियो को आप सांसद ने खुद शेयर किया है, हालांकि उन्होंने चेयरमैन की टिप्पणी के बारे में कुछ नहीं कहा। उच्च सदन में सभापति की ओर से यह प्रतिक्रिया उस समय आयी जब वह नियम 267 के तहत नोटिस देने वाले सदस्यों के नाम और उनके नोटिस के विषय की जानकारी सदन को दे रहे थे। 

इसी क्रम में जब चड्ढा का नाम आया तो धनखड़ के मुंह पर बरसस ही मुस्कान आ गई। चड्ढा ने भगोड़े मुहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस वापस लेने के संबंध में इंटरपोल के समक्ष मजबूती से पक्ष रखने में सरकार की विफलता पर चर्चा कराने का नोटिस दिया था। सभापति जब चड्ढा के नोटिस का विषय पढ़ चुके तो आप सदस्य ने कुछ कहना चाहा। मगर तभी धनखड़ ने उन्हें मीठी झिड़कीदी।

मालूम हो कि राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को हाल ही में कुछ घंटों में दो बार एक साथ देखा गया और इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किए जा रहे हैं। इस बारे में ना तो चड्ढा और ना ही चोपड़ा की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण आया है। चड्ढा 34 साल के हैं। वे राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य हैं। कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी उम्र में उनसे एक साल बड़े हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राघव चड्ढापरिणीति चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’