लाइव न्यूज़ :

राघव चड्ढा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके दफ्तर पर हमला करने का आरोप लगाया, भगवा दल का इनकार

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने यहां झंडेवालान स्थित बोर्ड के मुख्यालय में उनके दफ्तर में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों पर हमला किया।

बहरहाल, भाजपा ने इसका खंडन करते हुए आरोप लगाया कि हमला आम आदमी पार्टी (आप) ने खुद कराया है।

चड्ढा ने दावा किया कि गुंडों ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप विधायकों को यह एक चेतावनी है।

चड्ढा ने दावा किया, " गुंडों ने हमसे कहा कि केजरीवाल किसानों के समर्थन में आए हैं, इसलिए हम उन्हें इस हमले से चेतावनी दे रहे हैं। अगर पार्टी ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देना बंद नहीं किया तो हम हर आप विधायक को निशाना बनाएंगे।"

केजरीवाल ने हमले को "शर्मनाक" बताया और कहा कि आप ऐसी कायरना कृत्यों के आगे झुकेगी नहीं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, " ये बेहद शर्मनाक है। भाजपा समझ ले कि आम आदमी पार्टी और मेरी सरकार पूरी तरह से अंतिम सांस तक किसानों के साथ है। इस तरह के कायरना हमलों से हम नहीं डरते। मेरी सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि भाजपा के इस तरह के हमलों से उत्तेजित ना हों, संयम बरतें और पूरी तरह से किसानों का साथ दें। "

चड्ढा ने दावा किया कि स्टाफ के कुछ सदस्यों को चोटें भी आई हैं।

विधायक का आरोप है, “ करीब 250 लोग मेरे दफ्तर में घुसे और शीशे, दरवाजे और गमले तोड़ दिए। उन्होंने मेरे कर्मियों को धमकाया और उनपर हमला किया।“

उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला दिल्ली पुलिस की मदद से किया गया है।

चड्ढा ने पत्रकारों से कहा, " अन्यथा गुंडे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में कैसे हमला कर सकते हैं। भाजपा ने योजना बनाकर और दिल्ली पुलिस की मदद से यह हमला किया है और उसका मकसद स्पष्ट है कि वे अरविंद केजरीवाल और हम सबको धमकाना चाहते हैं ताकि हम किसानों का समर्थन नहीं करें।"

उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता जल बोर्ड के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने आए थे और पुलिस ने उन्हें परिसर में आने दिया।

चड्ढा ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें कथित रूप से टूटे हुए दरवाजे, शीशे, गमले, फर्नीचर एवं जमीन पर खून के निशान दिख रहे हैं।

इस बीच प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता वीरेंद्र बब्बर ने आरोप लगाया कि आप ने खुद इस हमले की योजना बनाई है और अब भगवा दल को जिम्मेदार ठहरा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने प्रदेश भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है लेकिन वे इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए