राजेन्द्र नगर विधानसभाः दिल्ली में जल्द होंगे उपचुनाव, आप नेता और जल बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढा की सीट हो रही खाली, जानें आखिर क्या है कारण

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 21, 2022 03:19 PM2022-03-21T15:19:43+5:302022-03-21T20:09:44+5:30

Rajendra Nagar Assembly: राघव चड्ढा पंजाब में ‘आप’ के राजनीतिक मामलों के सह-प्रभारी हैं और दिल्ली के राजेन्द्र नगर से विधायक भी हैं। पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए नामित हुए हैं।

Raghav Chadha aap mla Rajendra Nagar Assembly By-election 2022 will be held soon Delhi vacant know what reason | राजेन्द्र नगर विधानसभाः दिल्ली में जल्द होंगे उपचुनाव, आप नेता और जल बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढा की सीट हो रही खाली, जानें आखिर क्या है कारण

राघव कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Highlightsराघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।आम आदमी पार्टी सरकार ने पहली बार विधायक चुने गए राघव चड्ढा को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। 33 वर्षीय चड्ढा राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

नई दिल्लीःदिल्ली में जल्द ही राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो सकता है। राजेन्द्र नगर विधानसभा का प्रतिनिधित्व राघव चड्ढा कर रहे हैं। राघव अब राज्यसभा सांसद बनने वाले हैं। ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) ने दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा कोपंजाब से राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

आम आदमी पार्टी सरकार ने पहली बार विधायक चुने गए राघव चड्ढा को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। 33 वर्षीय चड्ढा राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। राघव कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 33 साल की उम्र में राज्यसभा सांसद बन जाएंगे। ‘आप’ ने हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीती थीं।

राघव चड्ढा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। पंजाब विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी थे। 2020 में केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। पंजाब चुनाव में हर गतिविधि पर नजर रख रहे थे। 11 नवंबर 1988 को राघव चड्ढा को नई दिल्ली में जन्म हुआ था। 

मॉडर्न स्कूल से शिक्षा ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सर्टिफिकेशन कोर्स किया है। 22 साल की उम्र में आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता बन गए थे। 26 साल की उम्र में आप के ट्रेजर का काम किया था। 2013 में राघव को घोषणा पत्र बनाने वाली कमेटी में भी शामिल किया गया था।

2019 में राघव चड्ढा ने दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था और हार गये थे। पिछले साल के लोकसभा चुनाव को एक बेहतर अनुभव बताते हुए राघव ने कहा कि इस चुनाव में उनकी हार रमेश विधूड़ी से नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई है। गौरतलब है कि आम चुनाव में रमेश विधूड़ी से राघव चड्ढा तीन लाख से अधिक मतों से चुनाव हार गए थे।

राघव ने पंजाब चुनाव में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की हालत खराब कर दी थी। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार है, जबकि नामांकन दस्तावेजों की जांच मंगलवार को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 मार्च है। राज्यसभा की छह राज्यों में 13 सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होना है। मतगणना भी उसी दिन की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया दो अप्रैल से पहले पूर्ण की जानी है।

 

Web Title: Raghav Chadha aap mla Rajendra Nagar Assembly By-election 2022 will be held soon Delhi vacant know what reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे