लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस के साथ डेट की खबरों के बीच राघव चड्डा ने दिया दिलचस्प जवाब, बोलें- "परिणीति पर नहीं राजनीति पर करें सवाल"

By अंजली चौहान | Updated: March 24, 2023 14:56 IST

डेट की चर्चाओं के बीच अभी तक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा के बीच मुलाकात की तस्वीरें वायरल इससे डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं।अभिनेत्री के बारे में पूछे जाने पर राघव ने आखिरकार परिणीति का जिक्र किया।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नात राघव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के बीच डेट की खबरें इस समय खूब सुर्खियां बटौर रही है। दोनों की डिनर और लंच मीट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

डेट की चर्चाओं के बीच अभी तक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, गुरुवार को संसद में चल रहे बजट सत्र में शामिल होने आप नेता से जब मीडिया ने परिणीति को लेकर सवाल किया तो उन्हें बेहद दिलचस्प अंदाज में इसका जवाब दिया।

मीडिया के सवालों से बचते हुए राघव चड्डा ने परिणीति का जिक्र करते हुए कहा, "आप मुझसे राजनीति पर सवाल कीजिए परिणीति पर नहीं..." इस दौरान आप नेता खूब शर्माते हुए नजर आए और शादी की अफवाहों को एक नई हवा दे दी है। 

इस दौरान पत्रकार ने एक बार फिर वजन देकर उनसे अभिनेत्री और उनके बीच डेट की खबरों पर सवाल किया और शादी के बारे में जानना चाहा। इस पर मुस्कुराते हुए चड्डा ने कहा कि जब शादी करेंगे तो आपको जरूर बताएंगे। वह बार-बार पत्रकारों के सवालों से बचते हुए जवाब देते दिखाई दिए। 

क्या सच में परिणीति और राघव कर रहे डेट?

दरअसल, आप सांसद राघव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लगातार दो दिनों तक डिनर और लंच मीट के लिए बाहर जाते देखा गया। इसके बाद सभी अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे और जल्द शादी करने वाले हैं।

हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की है और इनके कई कॉमन फ्रेंड्स हैं।

वहीं, राघव ट्विटर पर सिर्फ 44 लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें से केवल दो बॉलीवुड से हैं। उनमें से एक गुल पनाग हैं, जो आम आदमी पार्टी की सदस्य भी हैं, दूसरी परिणीति चोपड़ा हैं।

टॅग्स :राघव चड्ढापरिणीति चोपड़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप