लाइव न्यूज़ :

राफेल विवाद पर पर्रिकर, राहुल के बीच आरोप-प्रत्यारोप

By भाषा | Updated: January 31, 2019 02:55 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने गांधी पर इस मुद्दे पर निशाना साधा है। शाह ने उन पर बीमारी से लड़ रहे एक व्यक्ति के नाम पर ‘‘झूठ बोलने’’ का आरोप लगाया।

Open in App

पिछले काफी अर्से से बीमार चले रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने राफेल मुद्दे पर ‘‘झूठे बयान’’ देकर शिष्टाचार भेंट का इस्तेमाल ‘‘तुच्छ राजनीतिक फायदे’’ के लिये किया। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने उनके साथ हुई बातचीत साझा नहीं की। गांधी ने दावा किया कि भाजपा नेता ‘‘दबाव में’’ हैं।गोवा में मुख्यमंत्री पर्रिकर से मिलने के कुछ घंटे बाद गांधी ने बुधवार को कोच्चि में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा है कि उनका राफेल लड़ाकू विमान सौदे से केाई लेना देना नहीं है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने गांधी पर इस मुद्दे पर निशाना साधा है। शाह ने उन पर बीमारी से लड़ रहे एक व्यक्ति के नाम पर ‘‘झूठ बोलने’’ का आरोप लगाया।पर्रिकर को भेजे और सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अपने भाषणों में राफेल मामले से जुड़ीं वही बातें की हैं जो पहले से सार्वजनिक पटल पर हैं।उन्होंने कहा, ‘‘आपसे मेरी मुलाकात पूरी तरह से निजी थी और यह आपकी स्थिति के लिए मेरी संवेदना के कारण संभव हुई...मैंने कल गोवा में आपसे मुलाकात के दौरान हुई बातचीत की कोई जानकारी साझा नहीं की है। हमारी मुलाकात के बाद मेरे दो भाषणों में मैंने जो कहा वह पहले से सार्वजनिक पटल पर मौजूद है।’’ गांधी ने यह जवाब पर्रिकर द्वारा उन्हें पत्र लिखने के बाद दिया। इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में पर्रिकर ने कहा, ‘‘ 'मैं इसे लेकर बेहद आहत हूं कि आपने इस मुलाकात का इस्‍तेमाल भी अपने तुच्छ राजनीतिक फायदे के लिए किया। आपने मेरे साथ महज पांच मिनट का वक्‍त बिताया और इस दौरान न तो आपने राफेल के बारे में कुछ जिक्र किया और न ही हमने इस संबंध में कोई चर्चा की।'’पर्रिकर ने कहा कि शिष्टाचार भेंट करना और फिर तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए झूठे बयान देने से उनके मन में मुलाकात की गंभीरता और उद्देश्य पर सवाल खड़े होते हैं।

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधीमनोहर पार्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील