लाइव न्यूज़ :

रायबरेली: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचीं, काफिले पर हमले का संदेह

By विनीत कुमार | Updated: May 14, 2019 15:17 IST

बताया जा रहा है कि अदिति के गाड़ी का कुछ लोग लगातार पीछा कर रहे थे। इसी से बचते हुए आदिति का गाड़ी काफी तेज गति में थी और आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक अदिति सिंह की गाड़ी लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर पलटी कई गाड़ियां पलटी, घायल अदिति को अस्पताल में भर्ती कराया गयाअदिति के काफिले पर हमले का भी संदेह, कुछ लोग कर रहे थे गाड़ी का पीछा

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह मंगलवार को एक हादसे में घायल हो गईं। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार अदिति के साथ उनके काफिले की तीन और गाड़ियां भी पलट गई। हादसे के बाद अदिति को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। यह घटना रायबरेली के कठवारा के पास रायबरेली-लखनऊ हाइवे पर हुई। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अदिती सिंह के काफिले पर कथित हमले की भी बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि अदिति के गाड़ी का कुछ लोग लगातार पीछा कर रहे थे। इसी से बचते हुए आदिति का गाड़ी काफी तेज गति में थी और आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार अदिति रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में अपने समर्थकों के साथ शामिल होने के लिए गई थीं। 

अवधेश दरअसल, सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह के भाई हैं। इन्हीं के ऊपर अदिति पर हमला करने का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि अदिति के साथ कई अन्य जिला पंचायत सदस्यों पर भी हमला किया गया था। घटना के दौरान पथराव और फयरिंग की भी बात कही जा रही है।

अदिति सिंह रायबरेली से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अमेरिका ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली अदिति को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। वह पहली बार 2017 में ही विधायक बनी थीं।

टॅग्स :रायबरेलीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील