लाइव न्यूज़ :

Rae Bareli Lok Sabha Seat: 'सोने के चम्मच से चांदी की थाली में खाना नहीं खाया है', बीजेपी से टिकट मिलने पर बोले दिनेश प्रताप सिंह

By धीरज मिश्रा | Updated: May 2, 2024 17:37 IST

Rae Bareli Lok Sabha Seat: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने इस सीट से दिनेश प्रताप सिंह पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है।

Open in App
ठळक मुद्देरायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार सोनिया गांधी के खिलाफ साल 2019 में लड़ चुके हैं चुनाव दिनेश प्रताप का दावा, इस बार यहां पर कमल खिलेगा

RaeBareli Lok Sabha Seat: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने इस सीट से दिनेश प्रताप सिंह पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। साल 2019 में वह कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इधर, टिकट मिलने पर दिनेश प्रताप सिंह ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने टिकट के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। दिनेश ने टिकट मिलने के बाद कहा है कि रायबरेली लोकसभा सीट पर कमल खिलने वाला है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने गांधी परिवार में जन्म नहीं लिया, सोने के चम्मच से चांदी की थाली में खाना नहीं खाया है। उन्होंने कहा कि मैं देश को भरोसा दिलाता हूं कि रायबरेली से नकली' गांधी परिवार की विदाई तय है। ये तय है कि बीजेपी का कमल खिलेगा और कांग्रेस हारेगी। उन्होंने कहा कि मैं 4 बार की सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ भी लड़ चुका हूं, इसलिए प्रियंका गांधी, राहुल गांधी मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं। जो भी गांधी रायबरेली आएगा, वह हार जाएगा।

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मैं गांव का आदमी हूं। किस तरह से चुनाव लड़ा जाता है किस तरह से वोट मांगा जाता है, कैसे लोगों की सेवा की जाती है, कैसे दुख में शामिल हुआ जाता है, यह मैंने अपने गांव गली से सीखा है। उन्होंने कहा कि मैं गरीब घर का बेटा हूं, सामान्य परिवार से हूं। उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव में बीजेपी का कार्यकर्ता कमल खिलाने के लिए आतुर है। 

रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी

रायबरेली से बीजेपी ने जहां दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, माना जा रहा है कि यहां से कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को यहां उम्मीदवार बनाया जाएगा। कांग्रेस जल्द ही इस संबंध में घोषणा करेगी। प्रियंका के यहां से चुनाव लड़ने से यह सीट एक बार हॉट सीट बन जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरायबरेलीप्रियंका गांधीराहुल गांधीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए