लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने दी राधामोहन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, BJP के संगठन चुनाव करवाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 15:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा संगठनात्मक चुनाव की देखरेख से जुड़ी समिति के अध्यक्ष बनाये गए राधा मोहन सिंह।सिंह पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी के अलावा राष्ट्रीय अनुशासन समिति में भी रह चुके हैं।राधा मोहन सिंह का सहयोग सांसद विनोद सोनकर, पूर्व सांसद हंसराज अहीर और कर्नाटक से पार्टी विधायक सी टी रवि करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की संगठनात्मक चुनाव की देखरेख करने वाली समिति का प्रभारी वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को बनाया है। भाजपा की विज्ञप्ति के अनुसार, राधा मोहन सिंह का सहयोग सांसद विनोद सोनकर, पूर्व सांसद हंसराज अहीर और कर्नाटक से पार्टी विधायक सी टी रवि करेंगे।

सिंह पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी के अलावा राष्ट्रीय अनुशासन समिति में भी रह चुके हैं। वह बिहार से भाजपा सांसद है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में वे कृषि मंत्री थे। समझा जाता है कि भाजपा का संगठनात्मक चुनाव अगले महीने शुरू होगा, जब पार्टी का सदस्यता अभियान समाप्त हो जायेगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि केंद्र में मंत्री बनने के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं। 

राधामोहन सिंह को बिहार का राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है। विनोद सोनकर को उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। हंसराज अहीर ने महाराष्ट्र का राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सी.टी रवि को कर्नाटक का राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीबिहारमहाराष्ट्रकर्नाटकउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?