लाइव न्यूज़ :

लालू के जेल जाने से दुखी हैं राबड़ी देवी, बोलीं-भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं

By IANS | Updated: December 24, 2017 18:35 IST

चारा घोटाले के एक मामले में लालू प्रसाद यादव के जेल में जाने से दुखी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

Open in App

चारा घोटाले के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को न्यायिक हिरासत (जेल) में जाने से दुखी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है। भगवान जो करेंगे ठीक ही करेंगे। लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद रविवार को राबड़ी पहली बार मीडिया के सामने आईं। लालू की पत्नी राबड़ी ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि साहेब (लालू) की तबीयत खराब रहती है, यही चिंता की बात है, यही चिंता ज्यादा है। 

उन्होंने कहा कि मुझे उनके स्वास्थ्य की चिंता है। उनके दिल का ऑपरेशन हुआ है। ये सभी लोग जानते हैं। वह सुबह-शाम दवा खाते हैं। वे खुद दवा भी नहीं खाते हैं, वहां किस तरह से दवाएं लेंगे। राबड़ी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऊपरवाले ने हमारे साथ कभी भी गलत नहीं किया। लालू, बिहार की जनता की ताकत की हैं, तो पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता उनकी ताकत हैं। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता सहित हमसभी को पूरा यकीन था कि लालू प्रसाद को अदालत बरी करेगा, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका।अदालत के फैसले पर कोई क्या कर सकता है, कानून का फैसला सर्वोपरि होता है, सबको मान्य होगा। 

उल्लेखनीय है कि रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को चारा घोटाला के एक मामले में लालू प्रसाद को दोषी करार दिया। इस मामले में अदालत तीन जनवरी को सजा सुनाएगी। लालू को फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा जेल में रखा गया है। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीसीबीईचारा घोटालाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए