लाइव न्यूज़ :

राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश और सुशील मोदी के नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की, मिला ये जवाब

By भाषा | Updated: July 25, 2019 23:41 IST

राबड़ी देवी ने कहा कि हम तीन तालक बिल के विरोधी हैं और जदयू बिहार में भाजपा के साथ सत्ता में बनी हुई है और दिखावे के लिए इस बिल का विरोध कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील ने राबड़ी की मांग पर कहा कि वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं।लोकसभा में राजद का कोई सदस्य नहीं है और राज्यसभा में पाँच सदस्य हैं।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी ने गुरुवार को राज्य में सत्तारूढ़ जदयू के तीन तलाक बिल का विरोध करने के बावजूद भाजपा के साथ सत्ता में बने रहने पर आड़े हाथों लिया । बिहार विधान परिषद परिसर में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए राबड़ी ने राज्य में भाजपा के साथ सत्तारूढ़ जदयू के तीन तलाक बिल का विरोध करने पर कहा कि जदयू के बारे में बात मत करें ।

राबड़ी ने कहा कि हम तीन तालक बिल के विरोधी हैं और जदयू बिहार में भाजपा के साथ सत्ता में बनी हुई है और दिखावे के लिए इस बिल का विरोध कर रही है। वर्तमान लोकसभा में राजद का कोई सदस्य नहीं है और राज्यसभा में पाँच सदस्य हैं जिनमें राबड़ी देवी की सबसे बड़ी पुत्री मीसा भारती भी शामिल हैं।

राबडी ने गुरूवार को उपमुख्यमंत्री पर सृजन घोटाले में संलिप्त होने तथा इस घोटाले सहित नीतीश कुमार सरकार के कार्यकाल में 36 घोटाला होने का आरोप लगाया और उनका नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की। सुशील ने राबड़ी की मांग पर कहा कि वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं।

टॅग्स :राबड़ी देवीनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?