लाइव न्यूज़ :

मध्य सितंबर में ‘आर-वैल्यू’ घटकर एक से नीचे आया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की रफ्तार दर्शाने वाला ‘आर-वैल्यू’ सितंबर के मध्य तक घटकर 0.92 रह गया जो अगस्त के अंत में एक से ऊपर चला गया था। शोधकर्ताओं ने यह जानकारी दी।

‘आर-वैल्यू’ एक मानक है जिससे पता चलता है कि कोरोना वायरस संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है। आंकड़ों के अनुसार मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में ‘आर-वैल्यू’ एक से अधिक है। हालांकि दिल्ली और पुणे में ‘आर-वैल्यू’ एक से कम है। महाराष्ट्र और केरल में ‘आर-वैल्यू’ एक से कम है जो इन राज्यों के लिए बड़ी राहत है क्योंकि यहां सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं। अगस्त के अंत तक ‘आर-वैल्यू’ 1.17 था। चार से सात सितंबर के बीच यह घटकर 1.11 हुआ और उसके बाद ये यह एक अंक से नीचे बना हुआ है।

चेन्नई के गणितीय विज्ञान संस्थान के सीताभ्र सिन्हा ने कहा, ‘‘अच्छी खबर यह है कि भारत में ‘आर-वैल्यू’ एक से कम बना हुआ है। केरल और महाराष्ट्र में भी, जहां सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं।’’

सिन्हा ‘आर-वैल्यू’ की गणना करने वाली शोधकर्ताओं की एक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, ‘आर-वैल्यू’ मुंबई में 1.09, चेन्नई में 1.11, कोलकाता में 1.04, बेंगलुरु में 1.06 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए