लाइव न्यूज़ :

बच्चों के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर असर डालता है अभिभावकों के बीच का झगड़ा: दिल्ली हाई कोर्ट

By भाषा | Updated: May 1, 2020 21:30 IST

सैन्य अधिकारी और उनकी पत्नी के बीच बच्चों के संरक्षण को लेकर चल रहे मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि जब माता-पिता लड़ते हैं तो उसका असर बच्चों के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देसैन्य अधिकारी की पत्नी ने बच्चों के संरक्षण के लिए परिवार अदालत में याचिका दाखिल की थी।अधिकारी ने अपनी पत्नी पर सह अधिकारी के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था और 2015 में वह अपनी बेटी और बेटे को गुलमर्ग ले गए थे। 

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक सैन्य अधिकारी और उनकी पत्नी के बीच बच्चों के संरक्षण को लेकर चल रहे मामले में बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि जब माता-पिता लड़ते हैं तो उसका असर बच्चों के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। अधिकारी ने अपनी पत्नी पर सह अधिकारी के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था और 2015 में वह अपनी बेटी और बेटे को गुलमर्ग ले गए थे। 

सैन्य अधिकारी वहीं तैनात थे। इसके बाद उनकी पत्नी ने बच्चों के संरक्षण के लिए परिवार अदालत में याचिका दाखिल की थी। 2016 में अदालत का फैसला अधिकारी की पत्नी के पक्ष में आया था। इसमें अधिकारी को शिक्षण सत्र 2017-18 समाप्त होने के बाद बच्चों को उनकी मां को सौंपने के निर्देश दिए गए थे। सैन्य अधिकारी ने परिवार अदालत के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। 

उच्च न्यायालय ने परिवार अदालत के फैसले को बरकरार रखा और कोविड-19 के कारण लागू बंद समाप्त होने के बाद बच्चों का संरक्षण महिला को देने के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति नवीन चावला ने बच्चों का संरक्षण उनकी मां को देने का निर्देश देते हुए कहा,‘‘...अभिभावकों का प्यार ही एकमात्र ऐसा प्यार है, जो निस्वार्थ होता है, जो बिना शर्त होता है और क्षमाशील होता है। लेकिन जब माता पिता झगड़ते हैं तो वे केवल आपस में ही झगड़ा नहीं कर रहे होते बल्कि अपने बच्चों के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहे होते हैं। 

यह पूरी तरह से गैर इरादतन हो सकता है, लेकिन यह जीवन का कटु सत्य है। यह मामला भी ऐसी ही परिस्थितियों को पेश करता है।’’ अदालत ने व्यक्ति से बच्चों के सभी शिक्षण सार्टिफिकेट भी उनकी मां को सौंपने के निर्देश दिए, ताकि वह बच्चों का दाखिला दिल्ली में कराने का प्रयास कर सकें। अदालत ने कहा कि अगर महिला बंद समाप्त होने के बाद स्कूल शुरू होने के दो सप्ताह के भीतर बच्चों का दाखिला किसी स्कूल में नहीं करा पाती, तो बच्चे अपने पिता के पास मथुरा चले जाएंगे, जहां फिलहाल उनकी पढ़ाई चल रही है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप