लाइव न्यूज़ :

QS World University Ranking: आईआईटी मुंबई, आईआईटी दिल्ली दुनिया के शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों में शामिल, देखें टॉप लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 5, 2024 15:38 IST

QS World University Ranking: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे और दिल्ली दुनिया के शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देQS World University Ranking: वैश्विक स्तर पर 44वां स्थान मिला है।QS World University Ranking: भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली विश्व स्तर पर सातवीं सर्वाधिक प्रतिनिधित्व वाली प्रणाली है।QS World University Ranking: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में 46 विश्वविद्यालय शामिल हैं।

QS World University Ranking: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 ने रिपोर्ट जारी कर दी। क्यूएस रैंकिंग में आईआईटी मुंबई, आईआईटी दिल्ली दुनिया के शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों में शामिल हैं। एमआईटी की सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में स्थिति बरकरार है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में 46 विश्वविद्यालय शामिल हैं। भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली विश्व स्तर पर सातवीं सर्वाधिक प्रतिनिधित्व वाली प्रणाली है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग ने रिपोर्ट में कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय अपने स्नातकों की रोजगार योग्यता के मामले में अग्रणी है। संबंधित श्रेणी में वैश्विक स्तर पर 44वां स्थान मिला है।

आईआईटी-बॉम्बे ने पिछले साल से 31 पायदान ऊपर चढ़कर 118वां स्थान हासिल किया। आईआईटी-दिल्ली ने बुधवार को प्रकाशित वैश्विक रैंकिंग में 150वां स्थान हासिल करके 47 स्थानों की महत्वपूर्ण छलांग लगाई। आईआईटी बॉम्बे के प्रवक्ता ने कहा कि यह पहली बार है कि संस्थान को दुनिया के शीर्ष 125 विश्वविद्यालयों में स्थान मिला है।

संस्थान को नियोक्ता प्रतिष्ठा में 86.0, प्रति संकाय प्रशस्ति पत्र में 79.1, शैक्षणिक प्रतिष्ठा में 58.5, रोजगार परिणाम में 64.5, स्थिरता में 52.5, संकाय-छात्र अनुपात में 14.4, अंतरराष्ट्रीय संकाय में 4.3, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क में 52.3 अंक प्राप्त हुए हैं। नौ मापदंडों में सबसे मजबूत मानदंड का संकेत दिया है।

टॅग्स :IIT DelhiमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप