लाइव न्यूज़ :

कतर एयरवेज भारत में 300 टन चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति का नहीं लेगी किराया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल कतर एयरवेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सोमवार को विभिन्न वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं द्वारा दी गई 300 टन चिकित्सा सामग्री मुफ्त में भारत पहुंचाएगी।

भारत कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है और कई राज्यों में अस्पताल चिकित्सीय ऑक्सीजन, बिस्तरों और अन्य दूसरी चीजों की कमी का सामना कर रहे हैं।

कतर एयरवेज ने एक बयान में कहा, “एयरलाइन का इरादा अपने वैश्विक नेटवर्क से 300 टन सहायता दोहा पहुंचाने का है जहां से उसे तीन मालवाहक जहाजों से सीधे भारत ले जाया जाएगा जहां उनकी बेहद जरूरत है।”

इसमें कहा गया कि इस खेप में पीपीई किट, ऑक्सीजन कनस्तर और अन्य जरूरी चिकित्सा सामग्री हैं।

एयरलाइंस ने कहा कि वह इन सामानों की ढुलाई “वैश्विक आपूर्ति कर्ताओं से बिना कोई किराया लिये मुफ्त में कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए