लाइव न्यूज़ :

Puthuppally bypoll 2023: 37719 वोट से जीते चांडी ओमन, कांग्रेस ने एलडीएफ और भाजपा को हराया, जानें किसे कितने मिले वोट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2023 15:30 IST

Puthuppally bypoll: केरल में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन ने जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देचांडी ने सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के जैक सी थॉमस को हराया। थॉमस को 42425 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिजिन लाल को 6558 वोट मिले।बेसलियस कॉलेज के विशेष स्टेशन पर हुई, जिसमें प्रारंभिक ध्यान डाक और सेवा मतपत्रों पर था।

Puthuppally bypoll: केरल में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को झटका दिया है। युवा कांग्रेस नेता और पिछले साल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सक्रिय भागीदार चांडी ओमन ने पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव में जीत दर्ज की है। चांडी को 80144 वोट मिले। 

चांडी ने सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के जैक सी थॉमस को हराया। थॉमस को 42425 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिजिन लाल को 6558 वोट मिले। वोटों की गिनती बेसलियस कॉलेज के विशेष स्टेशन पर हुई, जिसमें प्रारंभिक ध्यान डाक और सेवा मतपत्रों पर था।

यह उपचुनाव अनुभवी कांग्रेस नेता ओमन चांडी के निधन के कारण आवश्यक हो गया था, जो दो बार मुख्यमंत्री रहे और 1970 से लगातार इस सीट पर जीत दर्ज करते रहे। 1.76 लाख पंजीकृत मतदाताओं वाले पुथुपल्ली में 182 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। इस निर्वाचन क्षेत्र में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के बीच तीखी झड़प देखी गई।

कांग्रेस ने ओमन की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि चुनाव का परिणाम एलडीएफ के कुशासन के खिलाफ जीत है और कांग्रेस के लिए 100 प्रतिशत राजनीतिक जीत है। कांग्रेस के दिवंगत नेता ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन शुरुआती चरणों की गिनती से ही अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे।

उनके निकटतम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी - सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के जैक सी थॉमस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिजिन लाल किसी भी चरण की गिननी में उनसे आगे नहीं निकल सके। चांडी ओमन (37) वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पहुंच प्रकोष्ठ के अध्यक्ष है।

वह निर्वाचन क्षेत्र में अपने पिता के रिकॉर्ड 33,255 मतों के अंतर से जीत को आसानी से पार गए। उनके पिता ने पांच दशकों से अधिक समय तक राज्य विधानसभा में पुथुपल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आए उपचुनाव के इस नतीजे को सत्तारूढ़ माकपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। पार्टी पर पहले ही कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ और भाजपा भ्रष्टाचार तथा भाई-भतीजावाद के आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी के निधन से खाली हुई सीट के लिए पांच सितंबर को मतदान हुआ था।

टॅग्स :उपचुनावकेरलOommen Chandyपिनाराई विजयनकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो