लाइव न्यूज़ :

पुरी हिंसा: पांच पुलिसकर्मी निलंबित, 18 और लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 8, 2018 02:45 IST

पुरी के पुलिस अधीक्षक सार्थक सारंगी ने बताया कि एक हवलदार और चार कांस्टेबल को बंद के दौरान अपना कर्तव्य निभाने में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया।

Open in App

पुरी (ओडिशा), आठ अक्टूबरः पुरी में तीन अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में रविवार को पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं हिंसक घटनाओं के सिलसिले में 18 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुरी के पुलिस अधीक्षक सार्थक सारंगी ने बताया कि एक हवलदार और चार कांस्टेबल को बंद के दौरान अपना कर्तव्य निभाने में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राजस्व मंत्री महेश्वर मोहंती के घर में तोड़फोड़ की थी। कुमुतीसाही इलाके में स्थित मंत्री के घर पर ये पुलिसकर्मी तैनात थे। 

उन्होंने बताया कि 18 लोगों को हिंसक घटनाओं के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। गत तीन अक्टूबर को सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन श्री जगन्नाथ सेना ने जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पंक्ति में लगने की नई व्यवस्था का विरोध करने के लिए 12 घंटे का बंद आहूत किया था और इसी दौरान हिंसक घटनाएं हुई। 

बंद के दौरान हिंसा के सिलसिले में अब तक गिरफ्तार किये गये लोगों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। इससे पहले इन घटनाओं के सिलसिले में पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए