लाइव न्यूज़ :

पंजाब जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव 2025ः 14 दिसंबर को पड़ेंगे वोट और 17 दिसंबर को मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2025 11:58 IST

Punjab Zila Parishad-Panchayat Samiti Elections 2025: आगामी चुनावों के लिए 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रखी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देPunjab Zila Parishad-Panchayat Samiti Elections 2025: पंजाब में आई भीषण बाढ़ सहित अन्य कारणों से इसमें देरी हुई।Punjab Zila Parishad-Panchayat Samiti Elections 2025: जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव मई में होने थे।Punjab Zila Parishad-Panchayat Samiti Elections 2025: चुनाव कई पार्टियां अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेंगी और चुनाव मतपत्रों के माध्यम से होंगे।

चंडीगढ़ः पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव 14 दिसंबर को होंगे, जबकि मतगणना मतदान के तीन दिन बाद होगी। ये चुनाव कई पार्टियां अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेंगी और चुनाव मतपत्रों के माध्यम से होंगे। आगामी चुनावों के लिए 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रखी गई हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव मई में होने थे, लेकिन इस साल पंजाब में आई भीषण बाढ़ सहित अन्य कारणों से इसमें देरी हुई।

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में बीएलओ और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को पत्र लिखकर राज्यभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और अन्य निर्वाचन अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह पत्र कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं को अज्ञात लोगों द्वारा धमकाए जाने की घटनाओं के बाद लिखा गया है।

निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा ने पत्र में लिखा, “विभिन्न स्रोतों से भारत निर्वाचन आयोग के संज्ञान में आया है कि बूथ लेवल अधिकारियों और अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की जान को स्पष्ट खतरा है। इससे उन्हें एसआईआर के संचालन के प्रति अपने वैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करने में बाधा आ सकती है।”

पत्र में यह भी कहा गया, “आयोग एसआईआर कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों और अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के बारे में चिंतित है और इसलिए निर्देश देता है कि पुलिस अधिकारी इन अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव उपाय करेंगे।”

सेवानिवृत्त नौकरशाह सुब्रत गुप्ता बंगाल में एसआईआर के लिए ‘विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक’ बनाए गए

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी सुब्रत गुप्ता को पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए ‘विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक’ नियुक्त किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के बाद मतदाता सूची तैयार करने के प्रमुख पहलुओं की देखरेख करने और जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को सुधारात्मक उपाय करने में मदद करने के लिए 12 आईएएस अधिकारियों को ‘मतदाता सूची पर्यवेक्षक’ के रूप में भी नियुक्त किया है।

अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी गुप्ता इस बात की देखरेख करेंगे कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार एसआईआर की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से छूट न जाए व कोई भी अपात्र मतदाता इसमें शामिल न हो पाए।

टॅग्स :पंचायत चुनावPanchayat Parishadपंजाबकांग्रेसAam Aadmi PartyBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर