लाइव न्यूज़ :

Punjab: आज से हर घर को प्रति माह 300 यूनिट मिलेगी मुफ्त बिजली- बोले सीएम मान, आप नेता राघव चड्ढा ने कहा- ‘केजरीवाल दी पहली गारंटी’ हो गई पूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2022 15:38 IST

इस पर बोलते हुए आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, "पंजाबियों को ‘केजरीवाल दी पहली गारंटी’ पूरी हो गई है।"

Open in App
ठळक मुद्देआज से पंजाब के हर घर को प्रत्येक महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इस बात की जानकारी पंजाब के सीएम मान ने दी है। आप सरकार ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में ऐसी सुविधा देने की बात कही थी।

चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों को दी गई ‘‘गारंटी’’ पूरी कर रही है, जिसके तहत शुक्रवार से प्रत्येक घर को हर माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पहले एलान किया था कि वह एक जुलाई से हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। अपने वादे के अनुसार, सरकार आज से यह सुविधा सभी पंजाब वासियों को दे रही है। 

पंजाब के सीएम मान ने क्या कहा 

इस मामले में पंजाब के सीएम मान ने ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती सरकारें चुनावों के दौरान वादे किया करती थी...वादे पूरे होने में पांच साल बीत जाते थे, लेकिन हमारी सरकार ने पंजाब के इतिहास में एक नई मिसाल पेश की है। आज हम पंजाबियों से किए एक और वादे को पूरा करने जा रहे हैं। आज से पंजाब में हर परिवार को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।’’ 

गौरतलब है कि आप ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान किए वादों में से एक वादा हर घर को प्रत्येक माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी किया था। इसके तहत आज से यह सुविधा शुरू हो रही है। 

आप नेता राघव चड्ढा क्या बोले

इस पर बोलते हुए आप नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि लोगों को नि:शुल्क बिजली देने वाला दिल्ली के बाद पंजाब दूसरा राज्य बन गया है। मामले में चड्ढा ने ट्वीट किया और कहा, ‘‘आज ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि दिल्ली के बाद पंजाब नि:शुल्क बिजली पाने वाला दूसरा राज्य बन गया है। पंजाबियों को ‘केजरीवाल दी पहली गारंटी’ पूरी हो गई है।’’ 

मालूम हो कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 27 जून को आप सरकार का पहला बजट पेश करते हुए कहा था कि 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने से सरकारी खजाने पर 1,800 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।  

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालराघव चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप