लाइव न्यूज़ :

पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शरू की

By भाषा | Updated: September 6, 2021 14:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह सितंबर पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी के करीब आठ हजार ठेका कर्मचारियों ने नियुक्ति को स्थायी करने की मांग करते हुये सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की ।

बहरहाल, पंजाब में निजी बसें पहले की तरह चल रही हैं।

पंजाब रोडवेज एवं पेप्सू सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) के ठेका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि सरकारी कंपनियों की करीब दो हजार बसें सड़कों पर आज नहीं दिखीं। उन्होंने कहा कि केवल 200 से 300 बसों का ही परिचालन संभव हो सका जिनको नियमित कर्मचारी चला रहे थे ।

इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा जो आम तौर पर सरकारी बसों में सफर करते हैं ।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किया और लंबे समय से लंबित अपनी मांगों को नहीं सुनने के लिये राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गयी तो वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर का मंगलवार को घेराव करेंगे ।

सेवाओं को नियमित किये जाने के आलावा उनकी मांग बसों के बेड़े को 2500 से बढा कर दस हजार करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए