लाइव न्यूज़ :

पंजाब मतगणनाः AAP ने दिल्ली के गली-गली में शराब बेचा जिसे पंजाब के लोगों ने सराहा, रुझानों में आप को बहुमत पर बोले हरियाणा के मंत्री

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 15:31 IST

अनिल विज ने कहा,  4 राज्यों में बीजेपी के पक्ष में नतीजे आए हैं, केवल पंजाब में AAP रुझान लेते हुए नज़र आ रही है और इसका कारण ये है कि AAP ने दिल्ली के गली-गली में शराब बेचा है जिसे पंजाब के लोगों ने सराहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में आम आदमी पार्टी को रुझानों में बहुमत हरियाणा के मंत्री अनिव विज ने कहा आप ने दिल्ली में शराब बांटे पंजाब के लोगों ने सराहाआप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में बड़ी बड़ी सीटें हिल गई हैं

चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की बहुमत वाले रुझानों को देखते हुए सभी पार्टियां हैरान हैं। रुझानों के मुताबिक पंजाब में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी सरकार बनाती दिख रही है। आप को राज्य में बहुमत को लेकर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी 4 राज्यों में भाजपा के पक्ष में नतीजें सिर्फ पंजाब में आप आगे हैं। इसका मतलब है कि आप ने दिल्ली के गली-गली में शराब बांटे और पंजाब के लोगों ने उसको सराहा।

अनिल विज ने कहा,  4 राज्यों में बीजेपी के पक्ष में नतीजे आए हैं, केवल पंजाब में AAP रुझान लेते हुए नज़र आ रही है और इसका कारण ये है कि AAP ने दिल्ली के गली-गली में शराब बेचा है जिसे पंजाब के लोगों ने सराहा है क्योंकि पंजाब में नशे का कारोबार बहुत ज़्यादा है। 

वहीं  रुझानों में पंजाब में प्रचंड बहुमत मिलने को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक ने पंजाब की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज देश को आगे बढ़ने से ये सभी पार्टियां रोकना चाहती है। ये सभी आम आदमी के खिलाफ हो गए थे। ये कहते थे चाहे जो भी पार्टी आ जाए, आप नहीं आनी चाहिए। और सारे मिलकर बोले केजरीवाल आतंकवादी है। आज नतीजों के जरिए जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी है। केजरीवाल देश का सच्चा सपूत है। 

दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि केजरीवाल सच्चा देशभक्त है। जनता ने नतीजा सुना दिया है। हम संकल्प लेते हैं कि हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई किसी से नफरत नहीं करेगा। ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई भी भूखा नहीं सोएगा। आज आजादी के 75 साल बाद भी मेडिकल की शिक्षा के लिए यूक्रेन जानी पड़ रही है। हम ऐसा भारत बनाएंगे कि लोगों को यूक्रेन जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि बाहर के लोग यहां आएंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि सारी महिलाएं और युवा, किसान, मजदूर, उद्योगपति सारे लोग आम आदमी पार्टी जॉइन करें। दिल्ली सीएम ने कहा कि आपको पता है कि चरणजीत सिंह चन्नी को किसने हराया? भदौर से लाभ सिंह ओगेके ने, जो मोबाईल रिपेयरिं की दुकान में नौकरी करता है। उनकी माता जी एक स्कूल के अंदर सफाई का काम करती हैं। उनके पिता खेतों में मजदूरी करते हैं। सिद्धू को किसने हराया हमारी महिला वालेंटिएरने। मजीठिया और सिद्धू को भी महिला वालेंटियर ने हरा दिया। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालअनिल विजBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए