लाइव न्यूज़ :

Punjab Rajya Sabha Election: आप ने किया क्लीन स्वीप, हरभजन, राघव, संदीप, मित्तल और अरोड़ा निर्विरोध चुने गए, राज्यसभा में पार्टी के 8 सदस्य

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 24, 2022 19:16 IST

Punjab Rajya Sabha Election: पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल और व्यवसायी संजीव अरोड़ा निर्विरोध चुने गए।हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम में स्पिनर रह चुके हैं।मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान भी रह चुके हैं।

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद राज्यसभा चुनाव में बाजी मार ली। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पार्टी के विधायक राघव चड्ढा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के संकाय सदस्य संदीप पाठक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल और व्यवसायी संजीव अरोड़ा निर्विरोध चुने गए।

राज्यसभा में अब आम आदमी पार्टी (आप) के 8 सांसद हो गए हैं। दिल्ली के तीन और पंजाब से 5 सांसद चुने गए हैं।पार्टी ने हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। चड्ढा 33 साल की उम्र में संसद के उच्च सदन में निर्वाचित सबसे युवा सदस्य हैं।

पंजाब से राज्यसभा के पांच सदस्यों... सुखदेव सिंह ढींढसा (शिरोमणि अकाली दल), नरेश गुजराल (शिरोमणि अकाली दल), प्रताप सिंह बाजवा (कांग्रेस), शमशेर सिंह दुल्लो (कांग्रेस) और श्वेत मलिक (भाजपा) का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम में स्पिनर रह चुके हैं। जालंधर के रहने वाले हरभजन सिंह आईपीएन (इंडियन प्रीमियर लीग) में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान भी रह चुके हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद हरभजन सिंह ने कहा कि वह खेलों और खेल से जुड़ी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे।

अशोक मित्तल फगवाड़ा स्थित ‘लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी’ (एलपीयू) के संस्थापक हैं। यह राज्य का पहला निजी विश्वविद्यालय है। एलपीयू भारत के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है जहां 50 से ज्यादा देशों के विद्यार्थी पढ़ते हैं। मित्तल का परिवार मिठाइयों का व्यवसाय करता था। राघव चड्ढा दिल्ली से विधायक हैं और पंजाब में पार्टी के सह-प्रभारी भी हैं।

उन्हें पंजाब में पाटी की जीत के रणनीतिकारों में से एक माना जाता है। ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले संदीप पाठक भी विधानसभा चुनावों में आप की जीत के रणनीतिकार रहे हैं। वह आईआईटी दिल्ली में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। लुधियाना के व्यवसायी संजीव अरोड़ा ‘कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट’ चलाते हैं।

उन्होंने कैंसर से अपने माता-पिता की मौत होने के बाद ट्रस्ट की स्थापना की और उसमें अभी तक कैंसर के 160 से ज्यादा मरीजों का नि:शुल्क इलाज हो चुका है। अरोड़ा लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रशासन बोर्ड में हैं और वह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के एपेक्स काउंसिल के सदस्य भी हैं।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyभगवंत मानपंजाबसंसदParliament
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप