लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन: 55 विधायक और 8 सांसद से मिले सीएम अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू ने बिजली दरों पर हमला किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 27, 2021 17:35 IST

Punjab political: कश्मीर पर अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं से घिरे मलविंदर सिंह माली ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार का पद छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट सहयोगी के घर रात के भोजन (डिनर) पर मिले।राज्य में चार मंत्री मुख्यमंत्री को बदले जाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के धड़ों के बीच टकराव की पृष्ठभूमि में सिंह ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक की।

Punjab political: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच शक्ति प्रदर्शन जारी है। अमरिंदर सिंह ने राज्य के करीब  55 विधायकों और आठ सांसदों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट सहयोगी के घर रात के भोजन (डिनर) पर मिले। राज्य में चार मंत्री मुख्यमंत्री को बदले जाने की मांग कर रहे हैं। उनमें से तीन मंत्री दिन में हुयी मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल नहीं हुए। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के धड़ों के बीच टकराव की पृष्ठभूमि में सिंह ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक की।

सिद्धू ने एक बार फिर अमरिंदर सिंह को बिजली दरों में कमी किए जाने के वादे की याद दिलाई। सिद्धू ने सिंह का एक वीडियो टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी घरेलू बिजली तीन रुपये प्रति यूनिट और औद्योगिक बिजली पांच रुपये प्रति यूनिट देने के अपने संकल्प के साथ-साथ... सब्सिडी देने के संकल्प पर कायम है। इस वादे को पूरा किया जाना चाहिए।’’ सूत्रों के अनुसार अमरिंदर सिंह ने खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के सरकारी आवास पर पार्टी के करीब 55 विधायकों और आठ सांसदों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि इससे पहले दिन में, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्य मंत्रिपरिषद की डिजिटल बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक की अध्यक्षता अमरिंदर सिंह ने की। हालांकि, मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बैठक में शामिल हुए। राज्य में कांग्रेस के 80 विधायक और आठ सांसद हैं। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहपंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसAam Aadmi Partyराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए