लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस अपने कर्मियों के लिए सभी जिलों में स्वास्थ्य, आरोग्य केंद्र स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:15 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 फरवरी पंजाब पुलिस ने अपने कर्मियों के लिए राज्य के सभी जिलों में स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य केंद्र सभी पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में भी स्थापित करने का प्रस्ताव है।

गुप्ता ने कहा कि इन केंद्रों में जिम, योग एवं ध्यान के लिए स्थान, एक फिजियोथैरेपी केंद्र और एक परामर्श कक्ष भी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नौकरी के दौरान काम के दबाव और तनावपूर्ण परिस्थितियों के चलते पुलिसकर्मी कभी-कभी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

डीजीपी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र की स्थापना के लिए पहले चरण में 15 जिलों के लिए 2.97 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इनमें से अधिकतर लगभग तैयार हैं और इन्हें मार्च मध्य तक शुरू किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?