लाइव न्यूज़ :

कथित 'सुरक्षा चूक' में भी एसपीजी कर्मी कैमरे और पीएम के बीच में नहीं आए!, RJD ने साधा निशाना- कमाल की ट्रेनिंग दी है प्रधानमंत्री ने

By अनिल शर्मा | Updated: January 6, 2022 16:01 IST

बुधवार को आरजेडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पीएम सुरक्षा चूक की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि 'तथाकथित सुरक्षा चूक में भी एसपीजी कर्मी कैमरे और प्रधानमंत्री के बीच नहीं आए!'

Open in App
ठळक मुद्देपींएम मोदी की पंजाब में सुरक्षा चूक को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैआरजेडी ने मामले पर चुटकी लेते कहा कि सुरक्षा चूक में भी SPG पीएम और कैमरे के बीच नहीं आएउधर बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने इसे राजनीतिक स्टंट करार दिया है

चड़ीगढ़ः बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली करनेवाले थे लेकिन बीच में ही एक फ्लाइओवर पर उनका काफिला रुक गया क्योंकि वहां कुछ प्रदर्शकारियों ने सड़क जाम कर रखी थी। बीजेपी ने इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक करार देते हुए कांग्रेस पर लगातार हमले कर रही है।

वहीं सुरक्षा चूक के दौरान पीएम मोदी की काफिले की तस्वीर पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने चुटकी ली है। बुधवार को पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'तथाकथित सुरक्षा चूक में भी एसपीजी कर्मी कैमरे और प्रधानमंत्री के बीच नहीं आए!' आरजेडी ने लिखा, कमाल की ट्रेनिंग दी है प्रधानमंत्री ने!

उधर, पीएम सुरक्षा में हुई चूक का मुद्दा आज सुप्रीम कोर्ट में भी उठा। याचिकाकर्ता से सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई एनवी रमना ने पूछा कि आप हमसे क्या उम्मीद कर रहे हैं? याचिकाकर्ता वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐसी घटना दोबारा न हो। सिंह ने कहा कि आज जो भी माहौल है उसको देखते हुए सुरक्षा की तैयारियों की पेशेवर जांच की जरूरत है। आपकी निगरानी में यह उचित होगा कि भटिंडा के जिला न्यायाधीश पूरे मामले को खुद देखें। कोर्ट शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई करेगा।

इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया और कहा कि कल हमारे प्रधानमंत्री पंजाब गए थे जहां कांग्रेस की सरकार है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत का प्रधानमंत्री जाता हो और उसकी सुरक्षा में चूक हो जाए। हम भी मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन ऐसी घिनौनी राजनीति हमने ज़िंदगी में कभी स्वीकार नहीं की।

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधान मंत्री की सुरक्षा एक सक्रिय संसद द्वारा शासित होती है। प्रधान मंत्री और उनके तत्काल परिवार को कैसे सुरक्षित किया जाना है, इस बारे में एक बहुत अच्छी तरह से निर्धारित प्रक्रिया है। सुरक्षा में कोई चूक हुई है तो उसकी जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराएं। 

वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सुरक्षा चूक पर राजनीति को लेकर पीएम पर निशाना साधा। कहा- किसान एक साल से अधिक समय तक दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे रहे, लेकिन कल जब पीएम को लगभग 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा तो वे इससे परेशान हो गए। ये दोहरा मापदंड क्यों? मोदी जी, आपने कहा था कि आप किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन उनके पास जो कुछ भी था वह भी आपने ले लिया।

बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने भी पीएम को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब पीएम पंजाब आ रहे थे तो उन्होंने सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम किए थे? उसके बचने की खबर से साफ हो जाता है कि यह एक स्टंट था। यह जनता की सहानुभूति हासिल करने का सस्ता तरीका खोजने की कोशिश थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआरजेडीकांग्रेसराकेश टिकैतराजनाथ सिंहBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर