लाइव न्यूज़ :

Punjab Panchayat Election 2024 Live: 13225 ग्राम पंचायत और 19,110 मतदान केंद्र, कतार में मतदाता, महिलाएं और युवा?, तरनतारन पोलिंग बूथ के बाहर गोलीबारी...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 15, 2024 13:26 IST

Punjab Panchayat Election 2024 Live: पंचायत चुनावों के लिए 19,110 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 1,187 को अत्यधिक संवेदनशील बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देPunjab Panchayat Election 2024 Live: हिंसा को रोकने के लिए मतदान केंद्र पर सुरक्षा तेज कर दिए हैं।Punjab Panchayat Election 2024 Live: उम्मीदवारों का समर्थन करने वाले दो समूहों के बीच संघर्ष के दौरान हिंसा भड़क गई।Punjab Panchayat Election 2024 Live: झड़प के कारण कई वाहनों में तोड़फोड़ हुई और कई लोग घायल हो गए।

Punjab Panchayat Election 2024 Live: पंजाब में ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। पंजाब में 13225 ग्राम पंचायत और 19,110 मतदान केंद्र हैं। तरनतारन जिले के सोहल सैन गांव में एक मतदान केंद्र के बाहर गोली चलाई गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाताओं के बीच झड़प के दौरान हुई। घायल व्यक्ति के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने आगे की हिंसा को रोकने के लिए मतदान केंद्र पर सुरक्षा तेज कर दिए हैं।

बरनाला के कर्मगढ़ गांव में सरपंच पद के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों का समर्थन करने वाले दो समूहों के बीच संघर्ष के दौरान हिंसा भड़क गई। झड़प के कारण कई वाहनों में तोड़फोड़ हुई और कई लोग घायल हो गए। झगड़े के बाद सिंह नाम के शख्स को बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चुनाव आयोग ने सभी दलों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है।

अधिकारियों ने बताया कि ‘सरपंच’ और ‘पंच’ पदों के लिए मतदान मत पेटियों के जरिए सुबह आठ बजे आरंभ हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी। पंचायत चुनावों के लिए 19,110 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 1,187 को अत्यधिक संवेदनशील बताया गया है।

राज्य में 13,225 ग्राम पंचायतें हैं। एक अधिकारी के अनुसार, 9,398 ग्राम पंचायतें ‘सरपंच’ का चुनाव करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि ‘सरपंच’ के पद के लिए 3,798 उम्मीदवारों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह बुजुर्ग मतदाता, महिलाएं और युवा कतारों में खड़े दिखायी दिए।

यह चुनाव विधानसभा द्वारा पिछले महीने पारित पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2024 के परिणामस्वरूप राजनीतिक दलों के प्रतीक चिह्नों के बगैर कराए जा रहे हैं। इस चुनाव के लिए कुल 1.33 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ‘सरपंच’ पद के लिए 25,588 उम्मीदवार चुनावी मैतदान में हैं और ‘पंच’ पद के लिए 80,598 उम्मीदवार हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को लोगों से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की थी।

टॅग्स :पंचायत चुनावपंजाबचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?