लाइव न्यूज़ :

आईएसआई से संबंध के आरोपों पर अरूसा आलम ने कहा- वापस कभी भारत नहीं आऊंगी, पंजाब कांग्रेस नेताओं ने निराश किया

By विशाल कुमार | Updated: October 26, 2021 12:30 IST

पिछले हफ्ते पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि आलम के कथित आईएसआई संबंध को लेकर एक जांच कराई जाएगी. इस पर अमरिंदर के हवाले से उनकी मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा था कि भारत सरकार की मंजूरी से आलन पिछले 16 सालों से आ रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम को अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है.उपमुख्यमंत्री ने आलम के आईएसआई से संबंध की जांच कराने की बात कही थी.आलम ने कहा कि वे कैप्टन को शर्मिंदा करने के लिए मेरा इस्तेमाल कर रहे हैं.

नई दिल्ली:पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेताओं के बीच जारी लड़ाई में फंसी पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि वह पंजाबकांग्रेस की राजनीति से उन्हें बहुत ही निराशा हाथ लगी है और वह कभी वापस भारत नहीं आएंगी.

दरअसल, पिछले हफ्ते पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि आलम के कथित आईएसआई संबंध को लेकर एक जांच कराई जाएगी.

इस पर अमरिंदर के हवाले से उनकी मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा था कि भारत सरकार की मंजूरी से आलन पिछले 16 सालों से आ रही हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आलम ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वे इतना नीचे गिर ससकते हैं. सुखजिंदर रंधावा, पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी (नवजोत कौर सिद्धू) शिकारियों का गिरोह हैं. वे कैप्टन को शर्मिंदा करने के लिए मेरा इस्तेमाल कर रहे हैं. मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या वे इतने दिवालिया हो गए हैं कि उन्हें अपने राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेरा सहारा लेना पड़ा रहा है.

आईएसआई से संबंध होने के रंधावा के आरोपों पर आलम ने कहा कि मैं दो दशकों से भारत आ रही हूं. 16 साल से कैप्टन के निमंत्रण पर और उससे पहले एक पत्रकार के रूप में और प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में. क्या वे अचानक मेरे लिंक के लिए जाग गए हैं? 

उन्होंने पूछा कि क्या यूपीए और एनडीए दोनों सरकार अयोग्य थीं जिनके शासन के दौरान  रॉ, आईबी, केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय मुझे मंजूरी दे रही थीं.

सिंह ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सुषमा स्वराज और यशवंत सिन्हा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव सहित आलम की तस्वीरें जारी कीं और पूछा कि क्या इन नेताओं का भी आईएसआई से संबंध है.

आलम ने नवजोत कौर सिद्धू और पीसीसी प्रमुख सिद्धू के सहयोगी मोहम्मद मुस्तफा पर उनकी हालिया टिप्पणियों को लेकर भी निशाना साधा.

नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को आरोप लगाया था कि राज्य में एक भी अधिकारी की तैनाती आलम को ‘पैसे, तोहफे’दिये बिना नहीं हुई.

टॅग्स :पंजाबकांग्रेसअमरिन्दर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूSukhjinder Singh Randhawa
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार