लाइव न्यूज़ :

पंजाब : विपक्ष ने अमरिंदर सिंह नीत सरकार से विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 22:44 IST

Open in App

पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस के अंदर जारी रस्साकशी के बीच आप और शिअद सहित विपक्षी दलों ने शुक्रवार को अमरिंदर सिंह नीत सरकार से कहा कि वह विधानसभा के अंदर बहुमत साबित करे। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में यहां राज्यपाल से मिला और दावा किया कि कांग्रेस सरकार ‘‘अल्पमत’’ में है। समूह ने मांग की कि राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाए और मुख्यमंत्री को निर्देश दिया जाए कि सदन के अंदर वह अपनी सरकार का बहुमत साबित करें। आप की तरफ से जारी बयान के अनुसार, पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर अमरिंदर सिंह अगले सात दिनों में सरकार का बहुमत साबित करने से बचते हैं तो विधानसभा को तुरंत भंग किया जाना चाहिए। 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के 80 विधायक हैं। विपक्ष ने यह मांग ऐसे समय में की है जब अमरिंदर सिंह और राज्य कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी तनातनी के कारण पंजाब कांग्रेस संकटों में घिरी हुई है। चीमा ने कहा कि कुछ मंत्रियों और विधायकों ने खुलेआम मुख्यमंत्री के खिलाफ विद्रोह कर दिया है और अमरिंदर सिंह ने अपने मंत्रियों, विधायकों और पंजाब के लोगों का विश्वास खो दिया है। मोगा के बाघापुराना में एक सभा को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अमरिंदर सिंह नीत सरकार से बहुमत साबित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री को विधानसभा के आगामी सत्र में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उन्होंने अपने अधिकतर मंत्रियों और विधायकों का ‘‘विश्वास खो दिया है’’ और ‘‘उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?