लाइव न्यूज़ :

Punjab Nikay Chunav Result: आप ने जालंधर, लुधियाना, पटियाला और कांग्रेस ने फगवाड़ा-अमृतसर में मारी बाजी, जानें भाजपा, शिअद का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 22, 2024 17:10 IST

Punjab Nikay Chunav Result Live: जालंधर में भी आप 85 वार्डों में से 38 पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस और भाजपा ने क्रमशः 25 और 19 वार्डों में जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने 21 वार्डों में जीत दर्ज की है।भाजपा ने 14 और शिअद ने दो वार्डों में जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल ने दो वार्ड जीते हैं।

Punjab Nikay Chunav Result Live: पंजाब के सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी (आप) ने पटियाला नगर निगम चुनाव में जीत हासिल की है, लेकिन लुधियाना और जालंधर नगर निगम में बहुमत पाने से चूक गई। इसके बावजूद ‘आप’ इन दोनों नगर निगमों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नगर निगम चुनाव के नतीजों के मुताबिक, अमृतसर और फगवाड़ा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पंजाब में पांच नगर निगम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा तथा 44 नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था।

‘आप’ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला में अपना महापौर चुनने के लिए तैयार है। ‘आप’ ने पटियाला के कुल 53 वार्ड में से 43 पर जीत हासिल की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस केवल चार-चार वार्ड ही जीत पाई जबकि शिरोमणि अकाली दल ने दो वार्ड जीते।

लुधियाना नगर निगम में 95 वार्ड हैं, जिनमें ‘आप’ ने 41 वार्ड जीते हैं जबकि कांग्रेस ने 30 वार्ड, भाजपा ने 19, शिअद ने दो और निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन वार्ड जीते हैं। लुधियाना नगर निगम में बहुमत न हासिल कर पाना सत्तारूढ़ के लिए एक झटका है क्योंकि उसके दो मौजूदा विधायक अशोक पराशर और गुरप्रीत गोगी की पत्नियां नगर निगम चुनाव हार गई हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी भी लुधियाना नगर निगम चुनाव में हार गईं। जालंधर नगर निगम चुनाव में ‘आप’ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसने कुल 85 वार्ड में से 38 वार्ड पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस ने 25, भाजपा ने 19, बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने एक और निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो वार्ड पर जीत हासिल की।

फगवाड़ा और अमृतसर नगर निगम में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया और वह यहां सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अमृतसर नगर निगम के कुल 85 वार्ड में से कांग्रेस ने 40 वार्ड पर जीत हासिल की जबकि ‘आप’ ने 24 वार्ड जीते। वहीं, भाजपा ने नौ, शिअद ने चार और निर्दलीय उम्मीदवारों ने आठ वार्ड पर जीत हासिल की। फगवाड़ा नगर निगम पर किसी भी पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा।

यहां के 50 वार्ड पर कोई भी राजनीतिक दल आधे से अधिक सीट नहीं जीत पाया। हालांकि, कांग्रेस 22 वार्ड जीत कर यहां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। ‘आप’ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने निकाय चुनाव में इतिहास रच दिया है क्योंकि इसने नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के 977 वार्ड में से 50 प्रतिशत से अधिक पर जीत हासिल की है।

अरोड़ा ने एक बयान में कहा, ‘‘यह शानदार जीत आप की जन-समर्थक शासन व्यवस्था और पारदर्शी राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’ शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 65.85 प्रतिशत मतदान हुआ है और 3,300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे।

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyचंडीगढ़भगवंत मानअरविंद केजरीवालकांग्रेसArvind KejriwalCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?