लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद कैप्टन के करीबियों से मिले सिद्धू, जानिए क्या कहता है नया समीकरण

By अभिषेक पारीक | Updated: July 19, 2021 21:40 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का पहला दिन मुलाकातों में ही बीत गया। हालांकि पहले दिन भले ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का पहला दिन मुलाकातों में ही बीत गया। पहले दिन नवजोत सिंह सिद्धू ने सिंह के करीबी माने जाने वाले नेताओं से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू अन्य पार्टी नेताओं के साथ अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर सकते हैं। 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का पहला दिन मुलाकातों में ही बीत गया। हालांकि पहले दिन भले ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात नहीं की, लेकिन सिद्धू ने सिंह के करीबी माने जाने वाले नेताओं से मुलाकात की है। 

सिद्धू ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष केपी सिंह से मुलाकात की है। श्री आनंदपुर साहिब से विधायक सिंह ने कुछ वक्त पहले ही मुख्यमंत्री अमिंरंदर सिंह से मुलाकात की थी। नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के साथ ही पार्टी के कई विधायकों को अपनी वफादारी बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। माना जा रहा है कि इनमें से कई संभावित रूप से पक्ष बदल सकते हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच दूरियां फिलहाल कम नहीं हुई है। यही कारण है कि कई विधायक अभी तक यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे किस तरफ जाएं। हरदयाल सिंह कमनोज और मदन लाल जमालपुर ने एक दिन पहले सिद्धू से मुलाकात की थी और आज वे कैप्टन से मुलाकात करते नजर आए। ऐसे में विधायक किसके साथ हैं, इसके बारे में पता लगाना भी काफी मुश्किल है। 

सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद जो ट्वीट किया है।  उसमें गांधी परिवार की जमकर तारीफ की है, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में कुछ नहीं कहा है। इससे भी यह अटकले लगाई जा रही हैं कि दोनों के बीच दूरियां बनी हुई हैं। सिंह ने पहले ही कह दिया था कि जब तक सिद्धू माफी नहीं मांगेंगे वे मुलाकात नहीं करेंगे। सिद्धू ने अभी तक माफी नहीं मांगी है, ऐसे में कैप्टन के साथ उनके रिश्तों में आई तल्खी जल्द दूर होती नजर नहीं आ रही है। 

बता दें कि रविवार रात को कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई थी। इसके बाद से न कैप्टन ने सिद्धू को बधाई दी है और न ही सिद्धू की ओर से उनका जिक्र नहीं किया गया है। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाबअमरिन्दर सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत