लाइव न्यूज़ :

करतारपुर पहुंचे नवतोज सिंह सिद्धू, पाक पीएम इमरान खान को कहा-बड़ा भाई, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2021 18:12 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब में अरदास की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 20 महीने के अंतराल के बाद श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोला गया है।सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष बिताये थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इमरान खान का शुक्रिया अदा किया।

करतारपुरः पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब का दौरा किया। पीएमयू के सीईओ मुहम्मद लतीफ स्वागत करने आए थे। जब लतीफ ने कहा कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से सिद्धू का स्वागत करने आए हैं, तो सिद्धू ने जवाब दिया कि खान उनके बड़े भाई की तरह हैं।

भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ सिद्धू पर भी पलटवार करते हुए कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि गांधी परिवार ने अमरिंदर सिंह पर सिद्धू को चुना। वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा, 'राहुल गांधी के चहेते नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना 'बड़ा भाई' कहते हैं।

पिछली बार उन्होंने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल बाजवा को गले लगाया था, उनकी जमकर तारीफ की थी। क्या यह कोई आश्चर्य की बात है कि गांधी भाई-बहनों ने अनुभवी अमरिंदर सिंह पर पाकिस्तान से प्यार करने वाले सिद्धू को चुना? बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि सिद्धू पाकिस्तान जाएं और इमरान खान की तारीफ न करें।

 "ऐसा नहीं हो सकता है कि कांग्रेस नेता और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाएं और इमरान खान का महिमामंडन न करें, पाकिस्तान की प्रशंसा न करें ... आज सिद्धू ने इमरान खान को 'बड़ा भाई' कहा और कहा कि वह उनसे बहुत प्यार करते हैं। यह करोड़ों भारतीयों के लिए चिंता का विषय है।"

पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का एक तरीका है कि एक तरफ उसके नेता जैसे सलमान खुर्शीद, मणिशंकर अय्यर, राशिद अल्वी और यहां तक ​​कि राहुल गांधी भी हिंदू धर्म और हिंदुत्व का दुरुपयोग करते हैं। दूसरी ओर सिद्धू पाकिस्तान के हित में बयान देते हैं। यह कोई संयोग नहीं है। संबित पात्रा ने दावा किया कि पाकिस्तान के मंत्री शाह मुहम्मद कुरैशी ने कहा था कि हिंदुत्व पूरी दुनिया के लिए खतरा है और उन्होंने यह विचार राहुल गांधी की किताब से लिया है।

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरKartarpurनवजोत सिंह सिद्धूइमरान खानसंबित पात्राकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos