लाइव न्यूज़ :

पंजाबः सीएम भगवंत मान पर हमें गर्व, मंत्री की गिरफ्तारी पर बोले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 24, 2022 16:48 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पर गर्व है। अब तक सारी पार्टियों में सेटिंग होती थी। वह अपने मंत्रियों को पकड़ना तो दूर यह एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ तक कार्रवाई तक नहीं करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी अपने खुद के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।मुख्यमंत्री मामला दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया है।पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बने मुश्किल से दो महीने भी नहीं हुए हैं।

नई दिल्लीः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंगलवार को पद से बर्खास्त कर दिया गया तथा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है।

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पर गर्व है। अब तक सारी पार्टियों में सेटिंग होती थी। वह अपने मंत्रियों को पकड़ना तो दूर यह एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ तक कार्रवाई तक नहीं करते थे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई पार्टी अपने खुद के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ कर उन्हें गिरफ़्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मामला दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया है।

पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा अपने एक मंत्री को हटाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल रहने पर हम अपने नेताओं को भी नहीं बख्शेंगे। हमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गर्व है कि उन्होंने भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर अपने मंत्री को तुरंत पद से हटा दिया।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बने मुश्किल से दो महीने भी नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री ने खुद सिंगला को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की घोषणा की। मान ने कहा कि उन्होंने यह फैसला, सिंगला द्वारा अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि सिंगला को पंजाब पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, “मेरे संज्ञान में एक मामला लाया गया था जिसमें मेरी सरकार का एक मंत्री अपने विभाग की प्रत्येक निविदा या खरीद में एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था। मैंने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। इसे सिर्फ मैं ही जानता था। न मीडिया को पता था न विपक्ष को।” उन्होंने कहा, “मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं।

मैं पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश भी दे रहा हूं।” मुख्यमंत्री ने कहा, “उस मंत्री का नाम विजय सिंगला है। वह स्वास्थ्य मंत्री थे।” मान ने कहा कि सिंगला कथित तौर पर अपने विभाग में गलत कामों में शामिल थे और उन्होंने इसे स्वीकार किया भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है। मान ने रेखांकित किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2015 में तत्कालीन खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री को बर्खास्त किया था और मामले को सीबीआई को सौंप दिया था।

मान ने कहा, “ एक रुपये के भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करूंगा। हम पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य में बदलना चाहते हैं।” पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दल अब यह कहेंगे कि ‘आप’ का एक मंत्री सरकार बनने के महज दो महीने के अंदर ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया, लेकिन "मैं कार्रवाई कर रहा हू।’’

सिंगला (52) मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को पराजित किया था। सिंगला दंत चिकित्सक हैं। ‘आप’ ने इस साल हुए चुनाव में राज्य की 117 सदस्य विधानसभा में 92 सीटें हासिल की थीं। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :Aam Aadmi Partyभगवंत मानपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?