लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मंत्री का हरसिमरत कौर के पाकिस्तान जाने पर तंज, बोले- अब क्या मुंह लेकर जाएंगी वहां?

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 26, 2018 09:53 IST

पाकिस्तान में 28 नवंबर को आयोजित होने वाले करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे।

Open in App

पाकिस्तान आमंत्रण पर करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास समारोह में शामिल होने जा रही मोदी कैबिनेट की मंत्री हरसिमरत कौर बादल पर पंजाब के मंत्री सुखविंदर सिंह सिद्धू ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पूर्व क्रिकेटर और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर 'कौम का गद्दार' कहने वाली हरसिमरत कौर अब क्या मुंह लेकर पाकिस्तान जाएंगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई को सुखविंदर सिंह  ने कहा, जब नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए थे तो हरसिमरत कौर ने काफी आलोचना की थी। यहां तक की उन्हें 'कौम का गद्दार' तक कह दिया था लेकिन अब वह खुद कैसे जाएंगी वहां, और क्या मुंह लेकर पहुंचेंगी।  सुखविंदर ने कहा कि सरकार में रहते हुए शिरोमणी अकाली दल ने एक बार भी करतापुर कॉरिडोर का मुद्दा नहीं उठाया था।

बता दें कि पाकिस्तान में 28 नवंबर को आयोजित होने वाले करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक दोनों नेता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जगह समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हालांकि इन दोनों केंन्द्रीय मंत्रियों के पहले पूर्व पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सुषमा स्वराज को इस कार्यक्रम में आने का न्योता दिया था। लेकिन सुषमा स्वराज ने पूर्व निर्धारित व्यस्तता की वजह बताकर समारोह में सम्मिलत होने से मना कर दिया। सुषमा ने जवाब में कहा कि उनकी जगह हरसिमरत कौर बादल और हरदीप पुरी पाकिस्तान जाएंगे।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील