लाइव न्यूज़ :

पंजाब की हाउस वाइफ ने खरीदी थी सिर्फ 100 रुपये की लॉटरी टिकट, रातों-रात पलटी किस्मत, बन गईं करोड़पति

By विनीत कुमार | Updated: February 26, 2021 09:24 IST

अमृतसर की रेणु चौहान के पति कपड़े की दुकान चलाते हैं। रेणु ने 100 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदी थी जिस पर एक करोड़ का इनाम निकला है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के अमृतसर की रेणु चौहान के नाम 1 करोड़ रुपये की लॉटरी प्राइज रेणु चौहान ने पंजाब स्टेट डियर 100 प्लस लॉटरी के टिकट खरीदे थेपंजाब स्टेट डियर 100 प्लस लॉटरी के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए गए थे

पंजाब में हाउस वाइफस की किस्मत रातों-रात उस समय पलट गई जब उसने 100 रुपये के खरीदे गए लॉटरी टिकट पर पहले इनाम के तौर पर एक करोड़ जीत लिया। रेणु चौहान नाम की इस महिला ने पंजाब स्टेट डियर 100 प्लस लॉटरी का एक करोड़ रुपये का इनाम जीता है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इसकी जानकारी राज्य सरकार की ओर से एक बयान में दी गई। बयान के अनुसार रेणु चौहान ने गुरुवार को टिकट और जरूरी दस्तावेजों को राज्य के लॉटरी विभाग को उसके पुरस्कार को हासिल करने के लिए पेश कर दिया।

इनाम की जीत की खुशी जाहिर करते हुए रेणु चौहान ने कहा कि वो मीडिल क्लास परिवार से हैं और ऐसे में ये रुपये बड़ी राहत देने वाले हैं। उन्होंने बताया, मेरे पति अमृतसर में कपड़े की एक दुकान चलाते हैं और ये बंपर प्राइज हमारे परिवार के लिए बड़ी मदद है। इससे हम आगे की जिंदगी अच्चे से बिता सकते हैं।

रेणु लारेंस रोड की रहने वाली हैं। पंजाब राज्य के लाटरी विभाग के एक प्रवक्ता ने बताा कि हर महीने निकलने वाले पंजाब स्टेट डियर 100 लॉटरी ड्रा के इस बार के नतीजे 11 फरवरी 2021 को घोषित किए गए थे। इसमें पहला इनाम टिकट नंबर डी-12228 पर निकला था। 

उन्होंने बताया कि रेणु ने इनाम की राशि के लिए सभी जरूरी दस्तावेज जाम करवा दिए हैं और जल्द ही पूरी राशि उनके अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इस बीच 1 करोड़ की लॉटरी लगने के बाद रेणु और उनके परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। परिवार ने धन को कैसे और कहां लगाना है, इस पर योजना बनानी शुरू भी कर दी है।

टॅग्स :पंजाबअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील