लाइव न्यूज़ :

Agnipath Scheme: पंजाब सरकार अग्निपथ योजना के खिलाफ जल्द विधानसभा में लाएगी प्रस्ताव, सीएम मान ने की घोषणा

By रुस्तम राणा | Updated: June 28, 2022 17:47 IST

पंजाब सीएम ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, भाजपा सरकार की अग्निपथ योजना एक बेहद तर्कहीन कदम है..जो भारतीय सेना के ताने-बाने को बुरी तरह तबाह कर देगी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब सीएम ने केंद्र की नई सैन्य भर्ती नीति अग्निपथ योजना को बताया तर्कहीनमान ने कहा- यह योजना भारतीय सेना के ताने-बाने को बुरी तरह तबाह कर देगी

चंडीगढ़: केंद्र की नई सैन्य भर्ती नीति 'अग्निपथ योजना' के विरोध में पंजाब सरकार जल्द ही विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आएगी। मंगलवार को सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की है। पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक सीएम भगवंत मान ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही अग्निपथ योजना का विरोध करने के लिए राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव लाएगी।

पंजाब सीएम ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, भाजपा सरकार की अग्निपथ योजना एक बेहद तर्कहीन कदम है..जो भारतीय सेना के ताने-बाने को बुरी तरह तबाह कर देगी। अपने नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम इस योजना के खिलाफ बहुत जल्द विधान सभा में प्रस्ताव ले कर आएंगे.. सारी पार्टियों से समर्थन-सहयोग की मांग भी करते हैं..

 

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार द्वारा लाई गई इस योजना का पुरजोर विरोध कर रही है। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को युवाओं के लिए हानिकारक बताया था। 

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा था, सेना भर्ती में केंद्र सरकार की नई योजना का देश में हर तरफ़ विरोध हो रहा है। युवा बहुत नाराज़ हैं। उनकी माँग एकदम सही हैं। सेना हमारे देश की शान है, हमारे युवा अपना पूरा जीवन देश को देना चाहते हैं, उनके सपनों को 4 साल में बांधकर मत रखिए। 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा था, केंद्र सरकार से अपील- युवाओं को 4 साल नहीं, पूरी ज़िंदगी देश सेवा करने का मौक़ा दिया जाए। पिछले दो साल सेना में भर्तियाँ ना होने की वजह से जो ओवरएज हो गए, उन्हें भी मौक़ा दिया जाए। 

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमभगवंत मानअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो