लाइव न्यूज़ :

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेगी पंजाब सरकार

By भाषा | Updated: May 14, 2019 05:14 IST

अमरिंदर सिंह ने यह स्पष्ट किया कि वह अकालियों या किसी और के द्वारा उनके अधिकारियों को डराने-धमकाने की ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अकाली नेताओं की उनके खिलाफ कार्रवाई करने वाले किसी भी व्यक्ति पर धौंस जमाने और उन्हें धमकाने की आदत है।’’

Open in App

पंजाब सरकार ने सोमवार को कहा कि वह आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को ‘‘धमकाने’’ के लिए अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ धमकी देने और मानहानि का मामला दायर करेगी। पंजाब के महाधिवक्ता अतुल नंदा ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के निर्देश पर मंगलवार को अदालत में मामला दायर किया जाएगा।

सिंह ने राज्य सरकार की कानूनी टीम को न्यायपालिका के साथ इस मामले पर विचार करने के निर्देश दिए थे। प्रताप सिंह, कोटकपुरा और बहबल कलां में 2015 की बेअदबी और उसके बाद हुई पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा गत वर्ष गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्य हैं।अमरिंदर सिंह ने यह स्पष्ट किया कि वह अकालियों या किसी और के द्वारा उनके अधिकारियों को डराने-धमकाने की ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अकाली नेताओं की उनके खिलाफ कार्रवाई करने वाले किसी भी व्यक्ति पर धौंस जमाने और उन्हें धमकाने की आदत है।’’भारत के निर्वाचन आयोग ने आठ अप्रैल को पंजाब सरकार को आदर्श आचार संहिता का ‘‘उल्लंघन’’ करने के लिए प्रताप सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), अपराध और संगठित अपराध नियंत्रण इकाई के अतिरिक्त प्रभाव से मुक्त करने का निर्देश दिया था। अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में मतदान खत्म होने के बाद आईजीपी एसआईटी में वापसी करेंगे। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण