लाइव न्यूज़ :

पंजाब: सरकार ने विनी महाजन को हटा अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य सचिव नियुक्त किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 14:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 सितंबर चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को विनी महाजन को हटाकर उनकी जगह अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

तिवारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1990 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास, अतिरिक्त मुख्य खाद्य प्रसंस्करण, अतिरिक्त मुख्य सचिव बागवानी और अतिरिक्त मुख्य सचिव शासन सुधार एवं लोक शिकायत का पदभार संभाल रहे हैं।

1987 बैच की अधिकारी महाजन को पिछले साल अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था और वह राज्य में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी थीं।

महाजन को अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है, जिन्होंने पिछले हफ्ते कांग्रेस में सत्ता संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार महाजन का पदस्थापन आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

आदेश के अनुसार, रवनीत कौर (1988 बैच-आईएएस अधिकारी), संजय कुमार (1988-बैच), वी के जंजुआ (1989-बैच) और कृपा शंकर सरोज (1989-बैच) को तत्काल प्रभाव से विशेष मुख्य सचिव के रूप में नामित किया गया है।

सरकार बदलने के बाद नौकरशाहों का तबादला तय माना जा रहा था। पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता के तबादले की अटकलें भी तेज हैं। गुप्ता महाजन के पति हैं।

चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार ने मंगलवार को नौ आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। इससे पहले, इसने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और विशेष प्रमुख सचिव का तबादला किया था।

कांग्रेस ने रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना था। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए