लाइव न्यूज़ :

पंजाबः सिद्धू पर कार्रवाई की तैयारी, एआईसीसी प्रभारी चौधरी ने की शिकायत, सोनिया गांधी ले सकती हैं एक्शन!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 2, 2022 18:57 IST

पंजाब के एआईसीसी प्रभारी हरीश चौधरी ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति को शिकायत दी है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरीश चौधरी ने बताया कि, "यह हमारी आंतरिक पार्टी का मामला है।" प्रशांत किशोर के साथ नजदीकी दिखाना भारी पड़ सकता है। हरीश चौधरी ने यह पत्र 23 अप्रैल की लिखी है।

नई दिल्लीः कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बड़ी कार्रवाई कर सकती हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था। प्रशांत किशोर के साथ नजदीकी दिखाना भारी पड़ सकता है। हरीश चौधरी ने यह पत्र 23 अप्रैल की लिखी है।

पंजाब के एआईसीसी प्रभारी हरीश चौधरी ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति को शिकायत दी है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सिद्धू के खिलाफ शिकायत के बारे में पूछे जाने पर हरीश चौधरी ने बताया कि, "यह हमारी आंतरिक पार्टी का मामला है।"

कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनावी रणनीतिकार किशोर के समर्थन में कई ट्वीट किए हैं। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को अपने गृह राज्य में एक नई “शुरुआत” की परोक्ष घोषणा कर बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी।

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा अपने गृह राज्य बिहार से एक नयी शुरुआत किए जाने के संकेत के बाद, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा, "अच्छी शुरुआत करने से अंत हमेशा अच्छा होता है"। सिद्धू ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पहला कदम आधी लड़ाई होती है, मेरे दोस्त... एक अच्छी शुरुआत करने से अंत हमेशा अच्छा होता है... हमारे संविधान की भावना का सम्मान करने के आपके ईमानदार प्रयासों में हमेशा सर्वश्रेष्ठ... लोगों की शक्ति लोगों के पास लौटनी चाहिए, कई गुना ...।"

इससे पहले सिद्धू ने प्रशांत किशोर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जब दोनों की मुलाकात हुई थी। यह तस्वीर उस दिन की थी जब प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने और कुछ राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करने की खातिर अधिकार प्राप्त कार्य समूह का हिस्सा बनने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। किशोर ने सोमवार को अपने गृह राज्य में एक नयी “शुरुआत” की परोक्ष घोषणा कर बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन अनुकूल नीति को आकार देने के प्रयास में मैंने 10 साल तक उतार-चढ़ाव देखे। अब मैं उस अध्याय को पलट रहा हूं, वास्तविक मालिकों यानी लोगों के पास जाने का समय, मुद्दों को बेहतर तरीके से समझने का समय और जन सुराज-जनता के सुशासन के मार्ग की ओर।” उन्होंने ट्वीट के साथ हैशटैग लगाया, “शुरुआत बिहार से।” उनके इस ट्वीट से बिहार में सक्रिय राजनीति के प्रति उनके झुकाव का संकेत मिल रहा है।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाबकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए