लाइव न्यूज़ :

Punjab Elections 2022: दो साल बाद पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब में आज पहली रैली, 10000 पुलिसकर्मी, ड्रोन-रोधी टीम तैनात

By विशाल कुमार | Updated: January 5, 2022 08:02 IST

प्रधानमंत्री फिरोजपुर में एक पीजीआईएमईआर सेटेलाइट केंद्र और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे समेत 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। हालांकि, मोदी की यात्रा का कुछ किसान संगठन विरोध कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री फिरोजपुर में 42,750 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।कुछ किसान संघ किसानों के खिलाफ दर्ज पुलिस के मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।सैकड़ों किसानों को रैली स्थल से करीब 12 किलोमीटर पहले कुलगाड़ी थाने में रोक दिया गया।

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के फिरोजपुर जिले में दो साल बाद पहली बार कोई रैली करने जा रहे हैं और इस दौरान करीब 10,000 सुरक्षाकर्मियों के साथ ड्रोन-रोधी टीम को तैनात किया गया है। हालांकि, मोदी की यात्रा का कुछ किसान संगठन विरोध कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोदी की यात्रा के मद्देनजर सीमावर्ती जिले में करीब 10,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के लिए एनएसजी, सेना और सीमा सुरक्षा बल के साथ समन्वय से काम कर रही है। एक ड्रोन-रोधी दल भी तैनात किया गया है। रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और जैमर भी लगाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री फिरोजपुर में एक पीजीआईएमईआर सेटेलाइट केंद्र और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे समेत 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

हालांकि, कुछ किसान संघ सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाला कानून लाने तथा केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज पुलिस के मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी. नागेश्वर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को होने वाली फिरोजपुर यात्रा से पहले पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किये गये हैं।

किसानों को रैली स्थल से करीब 12 किलोमीटर पहले रोका गया

किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) के बैनर तले तरनतारन और अमृतसर से आए सैकड़ों किसानों को रैली स्थल से करीब 12 किलोमीटर पहले कुलगाड़ी थाने में रोक दिया गया।

केएमएससी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हम अभी भी उनके दौरे का विरोध करेंगे। हम सीमा पर 750 किसानों की मौत को नहीं भूल सकते।

केएमएससी को पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर रोका गया, जिसके बाद वे धरने पर बैठ गए जिससे फाजिल्का-फिरोजपुर, जीरा-फिरोजपुर और तरनतारन-फिरोजपुर सड़कों पर जाम लग गया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपंजाबपंजाब विधानसभा चुनावBJPकांग्रेसआम आदमी पार्टीAkali Dal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल