लाइव न्यूज़ :

पंजाब में चली झाड़ू तो गाजियाबाद में 500 कारों के साथ कुमार विश्वास को मिठाई खिलाने पहुंच गए 'आप' नेता, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: March 10, 2022 14:14 IST

Punjab Elecion Results 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। पार्टी 80 से ज्यादा सीटों पर आगे है। ऐसे में कई कार्यकर्ता गाजियाबाद में कुमार विश्वास को मिठाई खिलाने पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देआप विधायक नरेश बाल्यान पंजाब में 'आप' की जीत के बाद गाजियाबाद में कुमार विश्वास के घर पहुंचे।नरेश बाल्यान ने तस्वीरें और वीडियो भी ट्वीट किया और कहा- कविवर आप पुराने साथी हो, मिठाई तो खाना ही पड़ेगा। हाल में कुमार विश्वास ने पंजाब में मतदान से पहले अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

नई दिल्ली: पंजाब में 'आम आदमी पार्टी' की बंपर जीत के बीच गुरुवार को 'आप' नेता नरेश बाल्यान कुमार विश्वास के घर पहुंच गए। कभी अरविंद केजरीवाल के दोस्त और 'आप' के हिस्सा रहे कुमार विश्वास हाल के वर्षों में कई बार इस पार्टी पर निशाना साधते नजर आए हैं।

पंजाब में मतदान से ठीक पहले भी कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। उन्होंने केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें खालिस्तान समर्थक बता दिया था। इसे लेकर खूब हंगामा मचा था।

इसी विवाद के बाद आप नेता और विधायक नरेश बाल्यान ने कुमार विश्वास के घर जाकर उन्हें मिठाई खिलाने और पटाखे बांटने की बात कही थी। ऐसे में गुरुवार को जब नतीजे 'आप' के पक्ष में आए तो बाल्यान कुमार विश्वास के गाजियाबाद स्थित घर पहुंच गए। 

इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'कवि को मिठाई खिलाने उसके घर आया हूँ। वो 500 पुलिसकर्मी की सुरक्षा मे घर मे छिपे है, और क़ह रहे है की बोल दो की वो नहीं है। अरे कविवर आप पुराने साथी हो, मिठाई तो खाना ही पड़ेगा। हम आपके घर के बाहर है। इंतज़ार करेंगे। बाहर तो आना ही होगा कविवर।' 

इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट किया और कहा कि वे 500 कार के काफिले के साथ गाजियाबाद जाने के रास्ते में हैं।

केजरीवाल को लेकर कुमार विश्वास ने किया था सनसनीखेज दावा

पिछले महीने पंजाब में मतदान से कुछ दिन पहले कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया था। कुमार विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक रहे हैं। यही नहीं, विश्वास ने ये भी दावा किया था कि केजरीवाल ने कभी उनसे कहा था कि वे स्वतंत्र राष्ट्र (खलिस्तान) का पहला पीएम बनेंगे। 

कुमार विश्वास ने कहा था कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। कुमार विश्वास के मुताबिक इसके लिए उन्होंने केजरीवाल को मना भी किया था पर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कुमार के अनुसार अरविंद केजरीवाल हर हाल में सत्ता चाहते हैं।  

बताते चलें कि केजरीवाल और कुमार विश्वास कभी करीबी साथी हुआ करते थे। साल 2012 में अन्ना आंदोलन के दौरान कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल साथ आए थे। आंदोलन के खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के गठन में भी कुमार विश्वास की भूमिका अहम रही। हालांकि बाद में दोनों में खटास आ गई और कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ दी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावकुमार विश्वासआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालनरेश बालियान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर