लाइव न्यूज़ :

Punjab Election Result 2022: नवजोत सिंह सिद्धू और विक्रम मजीठिया हारे, आप उम्मीदवार ने 5000 वोटों से दी शिकस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 14:38 IST

आप उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर को 34257 वोट मिले जबकि नवजोत सिंह सिद्धू 29128 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया 22431 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में आप 92 सीटों पर जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है।कांग्रेस 18 सीटों पर जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है।1 सीट भाजपा और 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत ली है जबकि अकाली दल फिलहाल 3 सीटों पर आगे है।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने की ओर आगे बढ़ रही आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार ने अमृतसर पूर्वी सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह और अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया को हराकर जीत हासिल कर ली है।

आप उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर को 34257 वोट मिले जबकि नवजोत सिंह सिद्धू 29128 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया 22431 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि, पंजाब में आप 92 सीटों पर जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है जिसमें 14 सीटों पर उसने जीत हासिल कर ली है जबकि 78 सीटों पर उसने बढ़त बनाई हुई है।

वहीं, कांग्रेस 2 सीटों पर जीत हासिल करने और 16 सीटों पर बढ़त बनाने के लिए 18 सीटों पर जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। 1 सीट भाजपा और 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत ली है जबकि अकाली दल फिलहाल 3 सीटों पर आगे है।

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से जारी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूबिक्रम सिंह मजीठियाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर