लाइव न्यूज़ :

भगवंत मान एक शराबी और अनपढ़ व्यक्ति हैं, तीन साल में 12वीं पास की, पंजाब सीएम चन्नी का आप नेता पर हमला

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2022 08:32 IST

पंजाब सीएम ने बुधवार को बठिंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भगवंत मान एक शराबी और अनपढ़ व्यक्ति हैं। उन्होंने तीन साल में 12वीं पास की। हम ऐसे व्यक्ति को पंजाब की कमान कैसे दे सकते हैं? 

Open in App
ठळक मुद्देबठिंडा में एक जनसभा में पंजाब सीएम चन्नी ने कहा कि आप नेता भगवंत मान शराबी और अनपढ़ व्यक्ति हैंचरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब सीएम के उम्मीदवार भगवंत मान ने 3 साल में 12वीं पास की

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पर जमकर निशाना साधा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि भगवंत मान एक शराबी और अनपढ़ व्यक्ति हैं। चन्नी के इस बयान के बाद पंजाब में सियासत गर्म हो गयी। चन्नी ने आप से सवाल किया कि ऐसे व्यक्ति को कोई पंजाब की कमान कैसे दे सकता है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से बुरी तरह से हारने वाले हैं।

पंजाब सीएम ने बुधवार को बठिंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भगवंत मान एक शराबी और अनपढ़ व्यक्ति हैं। उन्होंने तीन साल में 12वीं पास की। हम ऐसे व्यक्ति को पंजाब की कमान कैसे दे सकते हैं? कांग्रेस पार्टी द्वारा एक रोड शो आयोजित किया गया था जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने बठिंडा शहरी सीट के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल के पक्ष में बात की थी। चन्नी ने इस दौरान अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब को अपने हाथ में लेने का फैसला कैसे कर सकते हैं?  

इससे पहले आप पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा था कि पार्टी उनके खिलाफ झूठ फैला रही है और उसने (आप) आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कई उम्मीदवारों को टिकट भी दिया है। चन्नी ने वादा किया कि अगर कांग्रेस 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में दोबारा वापसी करती है तो सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार के पहले साल में ही एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए चन्नी ने कहा कि ‘आप’ ने 44 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं, जो दूसरे राजनीतिक दलों से आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ का हर तीसरा और चौथा उम्मीदवार आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहा है। बदलाव लाने के ‘आप’ के दावे पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने कई ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं, जिन्हें अन्य राजनीतिक दलों ने खारिज कर दिया है।

केजरीवाल पर ‘झूठे और बेबुनियाद दावों’ के आधार पर प्रचार करने का आरोप लगाते हुए चन्नी ने कहा कि ‘आप’ नेता यह महसूस करने के बाद उनके खिलाफ झूठ फैला रहे हैं कि वे आगामी चुनाव नहीं जीतने जा रहे हैं। चन्नी ने चमकौर साहिब और भदौर विधानसभा सीट से उनकी हार के केजरीवाल के दावे को भी खारिज किया। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी, पर ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने इसे स्वीकार नहीं किया। चन्नी ने दावा किया, ‘मैं दोनों सीटों से कम से कम 25,000 वोटों के अंतर से जीतूंगा और यह आंकड़ा 50,000 वोटों तक भी पहुंच सकता है।’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से बुरी तरह से हारने वाले हैं।

टॅग्स :Charanjit Singh Channiपंजाब विधानसभा चुनावपंजाबPunjabAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए