लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: नवजोत सिद्धू को चुनाव नहीं जीतने दूंगा, पूरी तरह से अक्षम व्यक्ति हैं, पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने किया हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 23, 2022 18:04 IST

Punjab Election 2022: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को 20 फरवरी को होने वाले राज्य चुनाव के लिए 22 सीटों पर पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के उम्मीदवारों की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देहॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजितपाल सिंह को नकोदर से प्रत्याशी बनाया गया है। अमनदीप सिंह उर्फ गोरा गिल को भुलत्थ से टिकट दिया गया है।नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला किया।

Punjab Election 2022: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला किया। अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव नहीं जीतने दूंगा। वह पूरी तरह से अक्षम व्यक्ति हैं। अवैध रेत खनन में सीएम चन्नी शामिल हैं।

पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ रहे अमरिंदर ने कहा, ‘‘हमने जीत की संभावना पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ सभी क्षेत्रों और समाज के अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए अच्छे उम्मीदवार उतारे हैं।’’ उन्होंने बताया कि पीएलसी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि अवैध रेत खनन में शामिल होने से चरणजीत सिंह चन्नी का इनकार करना “पूरी तरह झूठ” है। अमरिंदर ने कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली थी कि मुख्यमंत्री चन्नी और कांग्रेस के अन्य नेता तथा विधायकों की रेत माफिया में हिस्सेदारी है।

पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, “ऊपर से नीचे तक, वरिष्ठ मंत्रियों के स्तर तक, बहुत से लोग शामिल हैं। मैं जब मुख्यमंत्री था तब मैंने सोनिया गांधी को बताया था। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं इस मामले में क्या कार्रवाई कर रहा हूं और मैंने उन्हें बताया कि मुझे ऊपर से शुरुआत करनी पड़ेगी।”

गत वर्ष मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले अमरिंदर सिंह ने कहा, “मैंने अपने पूरे कार्यकाल में एक ही गलती की, कि मैंने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि सोनिया (गांधी) ने इसकी अनुमति नहीं दी थी और मैं कांग्रेस के प्रति वफादार था।”

उन्होंने कहा, “खनन माफिया में चन्नी के शामिल होने और ‘मीटू’ घटना में उनका नाम आने से उनकी पोल खुल गई है और लोग उन्हें पंजाब पर शासन करने के लायक नहीं मानते और नवजोत सिद्धू की मानसिक अस्थिरता ने उन्हें राज्य को चलाने में पूरी तरह नकारा साबित कर दिया है।” अमरिंदर सिंह ने आश्चर्य प्रकट करते हुए सवाल किया कि राहुल गांधी को इन लोगों में ऐसा क्या दिखा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए कांग्रेस द्वारा उन्हें अलग किया जाना समझ से परे था।

 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसCharanjit Singh Channiनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम